विजयादशमी दशहरा कब है 2021 Dussehra 2021 Date Time Shubh Muhurt

दशहरा पूजा विधि शुभ योग Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2021 

Dussehra 2021 DateDussehra 2021 Date- पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रो के समापन के अगले दिन दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इसे विजयादशमी भी कहते है यह अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है पौराणिक कथाओ के अनुसार जहा एक ओर इस दिन भगवन श्रीराम ने रावण का वध किया तो वही माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था. इसीलिए विजयदशमी का पर्व भगवान राम की विजय और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है. इस बार विजयादशी पर्व पर बेहद शुभ योग बन रहा है जो सुख सौभाग्य को बढ़ाएंगे. आज हम आपको साल 2021 दशहरा पर्व की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन शुभ योग में सौभाग्य बढ़ाने के किये जाने वाले जरूरी काम के बारे में बातएंगे. .

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2021

  1. साल 2021 में विजयादशमी दशहरे 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन मनाया जायेगा.
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 14, अक्टूबर को सायंकाल 06:52 मिनट पर|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 15, अक्टूबर को सायंकाल 06:02 मिनट पर|
  4. विजयादशमी विजय मुहूर्त होगा- 15, अक्टूबर 02:02 मिनट से 02:48 मिनट तक |
  5. मुहूर्त की कुल अवधि – 46 मिनट्स की होगी
  6. पूजा का अपराह्न मुहूर्त होगा – 15, अक्टूबर अपराह्न 01:16 मिनट से शाम 03:34 मिनट तक |
  7. पूजा की कुल अवधि – 02 घण्टे 18 मिनट्स की होगी|

दशहरा शुभ योग 2021 Dussehra Shubh Yog

दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. इसी दिन नवरात्रि का समापन और देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. शास्त्रों की माने तो इस बार का दशहरे पर रवि योग 14 अक्टूबर को शाम 09:34 मिनट पर शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की सुबह 09:31 मिनट तक रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्ध योग 15 अक्टूबर को सुबह 06:02 मिनट से 09:15 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस दिन कुमार योग रहेगा. ये तीनो योग दुशहराए पर सुख समृद्धि बढ़ाने वाले होंगे.

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi

पौराणिक कथाओं के अनुसार दशहरे के दिन भगवान श्रीराम, देवी दुर्गा, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की पूजा और शमी के वृक्ष की पूजा का खास महत्व है. इस दिन प्रातःकाल माँ दुर्गे की विधिवत पूजा कर शारदीय नवरात्रो का विसर्जन और पारण करना चाहिए। अपराह्न काल के समय ईशान कोण की भूमि को स्वच्छ कर चंदन व कुंकुम से अष्टदल कमल बना ले और सभी पूजन सामग्री के साथ देवी अपराजिता और जया विजया देवियों का पूजन करें। मान्यता है की यदि नवरात्र के नौ दिनों तक रोजाना शाम के समय शमी के वृक्ष का पूजन किया जाय तो व्यक्ति को आरोग्य व धन की प्राप्ति होती है। क्योकि माना जाता है की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंका विजय से पहले शमी के वृक्ष के सामने नतमस्तक होकर विजय प्राप्ति के लिए प्रार्थना की थी और उन्हें विजय प्राप्त हुई|

दशहरे पर करे ये काम Dushahra ke upay 

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छे की जीत का पर्व है. शास्त्रों के अनुसार इस बार रवि योग, कुमार योग और सर्वार्थ सिद्धि योग होने से इस दिन का महत्त्व और भी अधिक होगा इसीलिए ऐसे में आपको कुछ विशेष कार्य आज के दिन जरूर करने चाहिए ताकि सालभर आपके जीवन और घर परिवार में सुख साम्रीद्ध का वास रहता है. तो चलिए जानते हैं दशहरे पर कौन से कार्य करने चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. दशहरे के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ न कुछ दान दक्षिणा जरूर दे.
  2. इस दिन घर के ईशान कोण में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  3. दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा जरूर करे अगर संभव हो इस द‌िन घर में एक शमी का पौधा लगाए और नियमित इसकी पूजा करे क्योकि ऐसी मान्यता है की दशहरे के द‌िन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के ल‌िए शमी के पत्तों को सोने का बना द‌िया था।
  4. दशहरे के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार गुप्त दान जरूर करे. ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है.
  5. इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन यदि आपको हो जाय तो इससे जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है.
  6. दशहरे के दिन मां दुर्गा के चरणों में लाल रंग की चुनरी अर्पित कर इसे अपने पास रखे. इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

 

error: