शारदीय नवरात्रि नवमी कब है 2023 Durga Navmi Date Time 2023  

नवरात्रि पारण कब करे 2023 Navratri Paran Kab Kare 2023

Durga Navmi Date Time 2023  Durga Navmi Date Time 2023  पंचांग के अनुसार साल 2023 में शारदीय नवरात्रो की शुरुवात 15 अक्टूबर से हो गयी है नवरात्रि के नौ दिनो तक माता के भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत, कलश स्थापना, अखंड जोत और माता की चौकी का आयोजन करते है नवरात्री के नौ दिनों के दौरान अष्टमी, नवमी तिथि को हवन व कंजक पूजने के बाद नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है दशमी तिथि को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मनाया जाता है. नवरात्रि की नवमी तिथि महानवमी या दुर्गा नवमी कहलाती है इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है. आइये जानते है साल 2023 में दुर्गा नवमी कब है, अष्टमी नवमी कन्या पूजन मुहूर्त और व्रत का पारण कब करे.

शारदीय नवरात्री नवमी शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धिदात्री पूजन और नवरात्री व्रत का पारण होता है|
  2. इस बार दुर्गा नवमी 23 अक्टूबर को होगी|
  3. नवमी तिथि प्रारम्भ – 22 अक्टूबर रात्रि 07:58 मिनट पर|
  4. नवमी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर शाम 05:44 मिनट पर|

शारदीय नवरात्रि 2023 पारण Navratri Paaran 2023

इस साल 2023 में शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण 24 अक्टूबर 2023 को सुबह 06.27 मिनट के बाद किया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का व्रत प्रतिपदा से नवमी तक करना ही सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए व्रत को पूर्ण नवमी तक करना चाहिए, दशमी को व्रत खोलना चाहिए. हालांकि कुछ लोग अष्टमी पूजने के बाद व्रत का पारण करते हैं, वहीं कुछ लोग नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्या पूजन और हवन करने के बाद व्रत का पारण कर लेते हैं। मान्यता है तीनो ही दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जा सकता है.

अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त Shardiya Navratri Kanya pujan 2023

  1. 22 अक्टूबर अष्टमी सुबह 07.51 मिनट से सुबह 10.41 मिनट
  2. 22 अक्टूबर अष्टमी दोपहर 01.30 मिनट से दोपहर 02.55 मिनट
  3. 22 अक्टूबर अष्टमी शाम 05.45 मिनट से रात 08.55 मिनट
  4. 22 अक्टूबर अष्टमी रात 07.35 मिनट से रात 08.22 मिनट

नवमी कन्या पूजन मुहूर्त Shardiya Navratri Kanya pujan 2023

  1. 23 अक्टूबर नवमी सुबह 06.27 मिनट से सुबह 07.51 मिनट
  2. 23 अक्टूबर नवमी दोपहर 1.30 मिनट से दोपहर 02.55 मिनट
  3. 23 अक्टूबर नवमी शाम 04.19 मिनट से रात 07.19 मिनट
error: