दीपावली शुभ योग 2025 Diwali Puja Vidhi
Diwali 2025 Date Time पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है. सूर्यास्त के बाद का समय स्थिर लग्न में माना जाता है, इस समय मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। इस दिन सभी लोग घरो, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिरो को दीयों की रोशनी से रौशन कर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा करते है। आइये जानते है साल 2025 में दीपावली कब की है लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया मुहूर्त और पूजा विधि क्या है|
दिवाली शुभ मुहूर्त 2025 Diwali Festival 2025 Date Time
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्टूबर सायंकाल 03:44 मिनट पर |
- अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट पर |
- साल 2025 में दीवाली का पर्व 20 अक्टूबर सोमवार को मनाया जायेगा|
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
- प्रदोष काल मुहूर्त्त – शाम 05:46 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
- वृषभ काल मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 09:03 मिनट तक |
दीवाली लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया मुहूर्त Diwali 2025 Chaughadiya Muhurat
- अमृत: – प्रात: 06:25 से 07:52 तक।
- शुभ: – सुबह 09:18 से 10:45 तक।
- लाभ: – दोपहर बाद 03:04 से 04:31 तक।
- अमृत: – शाम 04:31 से 05:57 तक।
- चर: – शाम 05:57 से रात्रि 07:31 तक।
- लाभ: – मध्यरात्रि 10:38 से 12:11 तक।
दिवाली लक्ष्मी पूजन विधि Dewali Goddess Lakshmi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन प्रदोष काल और निशितकाल में माँ लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ होती है. प्रदोष काल पूजा के लिए पूजास्थल में एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे. सबसे पहले पूजास्थल में घी का दीपक जलाये. भगवन के सामने जल से भरा कलश रखे. प्रतिमाओं को तिलक कर पूजन सामग्री अर्पित करे. माँ लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करे. लक्ष्मी-गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाये|