मकर संक्रांति 2022 राशि अनुसार करे ये दान Makar Sankranti Rashianusar Daan

 

मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त व उपाय 2022 Makar Sankranti Kab Hai 2022

Makar Sankranti Rashianusar Daan Makar Sankranti Rashianusar Daan – ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते है सूर्य का धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और जप करते हुए सूर्यदेव और शनि देव की आराधना करने से जीवन में शुभता बढ़ती है। मकर संक्रांति पर सूर्य आराधना और दान करने से विशेष पुण्य का लाभ मिलता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर किया गया दान व्यक्ति को कई गुना अधिक फल देता है। आज हम आपको मकर संक्रांति पर आपकी राशि अनुसार किन-किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा इस बारे में बताएँगे.

मकर संक्रांति 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2022

  1. साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. उत्तरायण संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी शुक्रवार दोपहर 02:43 मिनट पर |
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी दोपहर 02:43 मिनट से शाम 05:45 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी दोपहर 02:43 मिनट से प्रातःकाल 04:28 मिनट तक|

मेष राशि-

कर संक्रांति के दिन सूर्य जे राशिपरवर्तन के चलते आपके जीवन में पदोन्नति की संभावना, धन लाभ के योग है। इस दिन आपको ओम सूर्याय नमः मन्त्र का जाप करते हुए गुड़ व गेहूं का दान करना शुभ रहेगा.

वृष राशि –

इस दौरान आपके जीवन में सुख संसाधनों में वृद्धि होगी. प्रॉपर्टी या वाहन की खरीददारी शुभ होगी. इस दिन आपको सफेद वस्तुओं जैसे दूध दही का दान करना लाभकारी रहेगा|

मिथुन राशि –

मकर संक्रांति पर आपके घर परिवार में मेहमानो का आगमन हो सकता है परिवार में खुशिया आएँगी. इस दिन आपको हरी सब्जी, हरी मूंग की दाल या हरे फल, मिठाई दान करना चाहिए इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे.

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातक इस मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को काले चने की दाल, साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, पीतल के बर्तन, चावल, फल और खिचड़ी दान करें. तो इससे आपके करियर में आ रही बाधा दूर होगी. साथ ही सूर्य को तिल डाल कर जल अर्पित करें।

सिंह राशि –

सिंह राशि के जातक आज के दिन सूर्य की उपासना करे और ओम घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का जाप करें। इस दिन आपके लिए गेहूं, गुड़ या खिचड़ी का दान करना शुभ रहेगा|

कन्या राशि –

कन्या राशि के जातको केक लिए आज के दिन जल में तिल डाल कर स्नान कर किसी भी जरुरतमंद को तिल, मूंगफली और खिचड़ी का दान करना शुभ फल देने वाला होगा|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

तुला राशि –

मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के जातको को तिल का उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए और इस दिन खिचड़ी और खीर का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा|

बृश्चिक राशि –

इस राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल स्नान कर जल में गुड़ डाल कर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए और साथ ही शुभ मुहूर्त में कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल व गुड़ का दान करना चाहिए.

धनु राशि –

धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर जरूरतमंद लोगों को गुड़ की गजक, मूंगफली, लाल कपड़ा, लाल चंदन, तांबे के बर्तन दान और चने की दाल का दान करना चाहिए. इससे आपको उत्तम स्वास्थ्य और तरक्की प्राप्त होगी.

मकर राशि –

Makar Sankranti Rashianusar Daan मकर राशि के जातक सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आज के दिन जरूरतमंदो को सवा किलो चावल और सवा किलो काले उड़द या इसकी खिचड़ी दान करें इससे आपको लाभ होगा |

कुंभ राशि –

कुम्भ राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति पर सूर्य और शनिदेव की उपासना बहुत ही फायदेमंद रहेगी इसके अलावा इस दिन अगर आप काले कंबल या गर्म वस्त्रो का दान करते है तो आपको लाभ होगा|।

मीन राशि –

मीन राशि के जातको के लिए सूर्य का ये राशिपरिवर्तन धन लाभ, नए पद, मंगल कार्य, और तरक्की, प्राप्त करने का होगा. इस दिन आपको अपनी सामर्थ्यानुसार तिल के लडडू या बेसन से बनी चीजें दान करना लाभकारी होगा|

error: