धनतेरस पूजा दिए का महाउपाय Dhanteras 2021 Date Shubh Muhurat Puja
Dhanteras 2021 Dhanprapti Puja Vidhi Upay धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है की समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धनवंतरी जी अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद के साथ प्रकट होने के कारण ही इन्हे औषधि का जनक भी कहा जाता है। इस दिन धन के देवता और लक्ष्मी जी के खजांची कहे जाने वाले भगवान कुबेर जी की पूजा की जाती है. धनतेरस धन और तेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन का अर्थ समृद्धि और तेरस का अर्थ तेहरवें दिन से है कहा जाता है की धनतेरस के दिन खरीदी गयी कोई भी चीज 13 गुना फलदायी होती है आज हम आपको ज्योतिष अनुसार बताये गए धनतेरस की रात किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जो देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने वाले माने जाते है.
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त Dhanteras Worship Date time Shubh Muhurat 2021
धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2021 dhanteras date muhurat 2021
- साल 2021 में धनतेरस का पर्व 2 नवंबर मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
- धनतेरस पूजा का शुभ मुर्हुत होगा- 2 नवंबर सायंकाल 06:17 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक|
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:35 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक|
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त सायंकाल 06:17 मिनट से रात्रि 08:12 मिनट तक|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी 2 नवंबर प्रातःकाल 11:31 मिनट पर|
- त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी 3 नवंबर प्रातःकाल 09:02 मिनट पर|
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा Diwali Dhanteras ke Din Kya Kharide
Dhanteras 2021 Dhanprapti Puja Vidhi Upay धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा बेहद प्राचीन है इसकी पीछे की कहानी दरअसल कुछ यूँ है की धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरि जी प्रकट हुए थे और उनके हाथो में अमृत से भरा हुआ कलश व आयुर्वेद था इसलिए तभी से इस दिन बर्तन खरीदने की परम्परा चली आ रही है है. माना जाता है कि धनतेरस के दिन आप जी चीज खरीदते है उसमे 13 गुणा वृद्धि होती है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
धनतेरस पूजा विधि व उपाय Diwali Dhanteras Puja Vidhi Upay
धनतेरस के दिन यमदेव का पूजन किया जाता है। सालभर में ये एक ऐसा दिन है जिस दिन यमराज की पूजा की जाती है। कथाओ के अनुसार यमराज की पूजा दिन में न होकर रात्रि में करने का विधान है. यम पूजन के लिए आटे का दीपक बनाये धनतेरस की रात लगाए जाने वाले इस दीपक में सरर्सो का तेल डालकर चार बत्तियां वाला चौमुखी दीपक जलाये. दीपक को रोली, फूल, चावल, गुड़, नैवेद्य अर्पित कर यम पूजन कर ले और दीप जलाते समय श्रद्धा से यमराज को नमन करते हुए प्रार्थना करें कि वे आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाये रखे. यम पूजन के बाद इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर रख दे धनतेरस पर किया यह उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है.