चंद्रग्रहण कब लगेगा Second Lunar Eclipse 2023 Date
चंद्रग्रहण कब लगता है Lunar Eclipse 2023
ज्योतिष अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र होता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होता है. चंद्र ग्रहण को चंद्रमा में ग्रहण लगने के रूप में जाना जाता है।
साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा Second Lunar Eclipse 2023
ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण अक्टूबर के महीने में लगेगा. यह ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन लगेगा. चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा. इसे आंशिक चंद्रग्रहण भी कहा जाता है. यह खंडग्रास चंद्रग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा.
चंद्रग्रहण के सूतक का समय Lunar Eclipse 2023
पंचांग के अनुसार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 2:52 मिनट से शुरू हो जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पहले इसका सूतक काल शुरू होता है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है सूतक की अवधि के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।
चंद्रग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Lunar Eclipse 2023
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा।