भाद्रपद पितृ पूर्णिमा कब है Bhadrapada Pitru Purnima 2021 Date

भाद्रपद पूर्णिमा पूजा विधि 2021 Bhado Purnima 2021

Bhadrapada Pitru Purnima 2021 Date Bhadrapada Pitru Purnima 2021 Date  शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा भाद्रपद पूर्णिमा कही जाती हैं। भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष का आरम्भ भी होता है इसे पितृ पूर्णिमा भी कहते है इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा अर्चना, पवित्र नदियों में स्नान, दान, श्राद्ध और पितृ तर्पण किया जाता है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध होता है। आज हम आपको साल 2021 भाद्रपद पूर्णिमा तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और तरो को प्रसन्न किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Bhadrapad Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में भाद्रपद पूर्णिमा 20 सितम्बर सोमवार को है.
  2. पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 20 सितम्बर प्रातःकाल 05:28 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 21 सितम्बर प्रातःकाल 05:24 मिनट पर|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

भाद्रपद पूर्णिमा पूजा विधि Bhadrapada Purnima puja vidhi

Bhadrapada Pitru Purnima 2021 Date  पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में या घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान कर पितरो के निमित तर्पण करे भगवन सत्यनारायण जी की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित कर विधिवत उनकी पूजा कर उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें और उन्हें पीले फलो का भोग लगाए पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुने इस दिन पंचामृत और चूरमे का प्रसाद वितरित कर जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को दान जरूर करे इससे पुण्य फलो की प्राप्ति होती है. इस दिन पूर्णिंमा तिथि का श्राद्ध भी किया जाता है इसीलिए इस विशेष दिन गाय, कुत्तों और कौवों को भोजन कराने से पितरो की आत्मा को शांति मिलती है.

भाद्रपद पूर्णिमा उपाय Bhadrapad Pitru Purnima upay

Bhadrapada Pitru Purnima 2021 Date  ज्योतिष अनुसार पूर्णिमा तिथि के दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओ में होता है इसीलिए पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा की पूजा से कैसे लाभ मिलते है मान्यता है की पूर्णिमा के दिन यदि कुछ उपाय या विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को भगवान् विष्णु और पितरो के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि का वरदान मिलता है तो आइये जानते है इस दिन कौन से काम विशेष रूप से हमें करने चाहिए.

  1. यह पितृ पूर्णिमा है इस दिन से पितृ पक्ष आरम्भ होते है इसीलिए इस दिन पितरो के निमित दान धर्म के कार्य करे.
  2. भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध के दिन पितरों को खीर अर्पित करें.
  3. पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा को दूध का अर्ध्य देने से सौभाग्य में वृद्धि और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
  4. पितृ पक्ष की पूर्णिमा के दिन कौवे, कुत्ते या गाय को भोजन कराने से जीवन में सुख समृद्धि आती है.
  5. पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होती है.
  6. इस दिन भगवान् विष्णु की पूजा कर उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित करे.
  7. पितृ पूर्णिमा के दिन किसी भी शिवालय में चावल का दान करे इससे आपके पितृ प्रसन्न होकर आपको सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते है.
error: