बसंत पंचमी शुभ योग 2022 Basant Panchami Date Time Shubh Yog 2022

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा विधि Basant Panchami Puja Vidhi 2022

Basant Panchami Date Time Shubh Yog 2022Basant Panchami Date Time Shubh Yog 2022 शास्त्रों में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है. माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. साल 2022 में बसंत पंचमी के शुभ दिन पर कई शुभ योग बनेगे और ज्योतिष अनुसार जब योग और नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा हो तो उस तिथि को और भी अधिक शुभ माना जाता है पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है. आज हम आपको साल 2022 में बसंत पंचमी पर बन रह शुभ योगो और इन शुभ योगो में पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Basant Panchami Kab hai 2022

  1. साल 2022 में बसंत पंचमी का पर्व 5 फ़रवरी शनिवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पंचमी तिथि आरंभ होगी – 5 फ़रवरी प्रातःकाल 03:47 मिनट पर|
  3. पंचमी तिथि समाप्त होगी – 6 फरवरी प्रातःकाल 03:46 मिनट पर|
  4. बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 5 फ़रवरी प्रातःकाल 07:07 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक|

बसंत पंचमी शुभ योग 2022 Basant Panchami Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार साल 2022 में बसंत पंचमी के दिन सिद्ध योग शाम 05:40 मिनट तक रहेगा. पंचांग के अनुसार इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा रवि योग का संयोग भी रहेगा. यूँ तो बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसमे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है केकिन इन शुभ योगो के कारन यह दिन और खास होगा.

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami saraswati Pooja Vidhi 2022

Basant Panchami Date Time Shubh Yog 2022 पौराणिक मान्यता अनुसार बसंत पंचमी का दिन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन से शिक्षा या विद्या का प्रारंभ करना उत्तम होता है. बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजास्थल पर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करे और प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र व फूल अर्पित करें. अब रोली, चंदन, हल्दी, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित प्रतिमा को अर्पित करें। पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों रखकर इनकी भी पूजा करे. इसके बाद मां सरस्वती का ध्यान कर उनके मंत्रो का जाप करे. अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती कर ले.

बसंत पंचमी पर क्या करें Basant panchami tips

  1. इस दिन पूजास्थल पर कलश की स्थापना करके गणेश जी, सूर्यदेव, विष्णु जी तथा महादेव की पूजा करने के बाद वीणावादिनी मां सरस्वती का पूजन करना चाहिए।
  2. इस साल बसंत पंचमी के दिन विशेष संयोग होने से यह दिन शुभ कार्यों के लिए अति उत्तम होगा. इस दिन भगवान श्री गणेश जी के साथ पूरे शिव परिवार का पूजन करे.
  3. इस दिन सफेद वस्त्र, पीली मिठाई, कॉपी – किताब, पेन आदि का दान करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को पीले पुष्पों की माला व पीली पूजन सामग्री अर्पण करे.
  2. मान्यता है की आज के दिन कामदेव का ध्यान करते हुए उनका पूजन जरूर करना चाहिए.
  3. धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए इस दिन देवी महालक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित कर उनका पूजन करे.
  4. इस दिन छात्रों को माँ सरस्वती को पीले मीठे चावल अर्पित करने चाहिए इससे उन्हें माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है
error: