बसंत पंचमी 2023 कब है Basant Panchami Date Time 2023

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा विधि Basant Panchami Puja Date 2023

Basant Panchami Basant Panchami बसंत पंचमी हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है| इसी दिन से वसंत ऋतु का आरम्भ होता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है आजके दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है| बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय के बाद और दिन के मध्य भाग से पहले की जाती है। बहुत सी जगहों पर आज के दिन बसंत ऋतु के स्वागत के लिए भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा भी की जाती है आज हम आपको साल 2023 में मनाये जाने वाले बसंत पंचमी पर्व की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में बताएँगे.

बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2023 Basant Panchami Kab hai 2023

  1. साल 2023 में बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पंचमी तिथि आरंभ होगी – 25 जनवरी दोपहर 12:34 मिनट पर|
  3. पंचमी तिथि समाप्त होगी – 26 जनवरी प्रातःकाल 10:28 मिनट पर|
  4. बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 26 जनवरी प्रातःकाल 06:38 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट तक|

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami saraswati Pooja Vidhi 2023

बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. देवी सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा गया है इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर पूजास्थल पर स्थापित कर वाद्य यंत्र और किताबें रखकर उनकी भी पूजा करे. माँ को पीले रंग के फूल अर्पित करते हुए उनकी पूजा करें. पूजा में सरस्वती स्त्रोत का पाठ करे इससे जातक को अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं इसके अलावा आज के दिन धन की देवी माँ ‘लक्ष्मी’ और भगवान विष्णु की भी पूजा कर श्री सू्क्त का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

बसंत पंचमी और पीले रंग का महत्व Basant Panchami Importance

बसंत पंचमी से बसंत ऋतू का शुभारम्भ माना जाता है सेहत की दृष्टि से भी यह मौसम खास महत्व रखता है शास्त्रों के अनुसार इस दिन को माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत के लिए शुभ मानते हैं। नए कार्यो की शुरुआत या किसी भी शुभ कार्य के लिए यह दिन ख़ास माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती का जन्मदिन मनाया जाता है. इसीलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा का भी विशेष महत्व है. पीला रंग समृद्धि का सूचक माना गया है इसीलिए आज के दिन पीला रंग धारण करने से सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

error: