बसंत पंचमी पूजा विधि नियम Basant Panchami Puja Vidhi
बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त, शुभ योग 2024 Basant Panchami Kab hai 2024
- साल 2024 में बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी बुधवार के दिन मनाया जाएगा|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 13, फरवरी दोपहर 02:41 मिनट|
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 14, फरवरी दोपहर 12:09 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – 14 फरवरी प्रातःकाल 07:01 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक|
- रवि योग – सुबह 10:43 मिनट से अगले दिन सुबह 7 :00 बजे|
- शुभ योग – प्रात:काल से लेकर शाम 07:59 मिनट|
- रेवती नक्षत्र – प्रात:काल से 10:43 मिनट तक|
बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami saraswati Pooja Vidhi 2024
बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजास्थल की सफाई कर एक चौक पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और इस चौक पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करे. आज के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है इसीलिए प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र व फूल अर्पित करें. अब रोली, चंदन, हल्दी, पीली मिठाई पीली बूंदी या लड्डू और पीले अक्षत प्रतिमा को अर्पित करें। पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों रखकर इनकी भी पूजा करे. इसके बाद मां सरस्वती की वंदना का पाठ कर ले. बसंत पंचमी के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा भी करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है.
बसंत पंचमी पर क्या ना करें Basant panchami tips
- बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है ऐसे में कोशिश करे की आज के दिन किसी और रंग के बजाय पीले रंग के वस्त्र धारण करे.
- इस दिन बिना स्नान किये भोजन नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
- शास्त्रों की माने तो बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे, फसल या पौधों की कटाई छंटाई से परहेज करना चाहिए
- बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के दिन भूलकर भी क्रोध न करें और ना ही किसी को अपशब्द बोले.
- इस दिन तामसिक चीजों का सेवन न करे.