फाल्गुन अमावस्या 2022 Falgun Amavasya Date Time Puja Vidhi 2022  

फाल्गुन अमावस्या सौभाग्य प्राप्ति उपाय Falgun Amavasya Upay 2022

Falgun Amavasya Date Time Puja Vidhi 2022 Falgun Amavasya Date Time Puja Vidhi 2022  प्रत्येक माह में आने वाली अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या जिसे फाल्गुन अमावस्या भी कहते हैं शास्त्रों में यह तिथि सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है. इस बार फाल्गुन अमावस्या, 02 मार्च बुधवार के दिन है। फाल्गुन अमावस्या पर इस साल शिव और सिद्ध योग बन रहा है। इन योगों में किए गए व्रत और पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा।आज हम आपको साल 2022 फाल्गुन मास में आने वाली अमावस्या तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग में किये जाने वाले 1 प्रभावशाली महाउपाय के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 March Amavasya 2022 Date Time

  1. साल 2022 में फाल्गुन अमावस्या 2 मार्च बुधवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 1 मार्च रात्रि 01:00 मिनट पर |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 2 मार्च रात्रि 11:04 मिनट पर |

फाल्गुन अमावस्या योग 2022 Amavasya Shubh Yog 2022

इस साल की फाल्गुन अमावस्या शिव एवं सिद्ध योग में आ रही है. फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग सुबह 08:21 बजे तक रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग 3 मार्च सुबह 05:43 बजे तक रहेगा. इन शुभ योगो में किये कार्य व पूजा पाठ बहुत लाभकारी और शुभ योग के प्रभाव के चलते किया गया हर काम सफल होता है.

फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि Falgun Amavasya Pooja Vidhi

Falgun Amavasya Date Time Puja Vidhi 2022  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन अमावस्या पर रखा जाने वाला व्रत और दान पुण्य तुरंत फलीभूत होते हैं। इस दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी नदी, जलाशय या कुंड में स्नान करें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे. बहुत से लोग इस दिन व्रत उपवास रखते है. अमावस्या के दिन शिवजी व पीपल वृक्ष का अभिषेक करें और यथासम्भव पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ ना कुछ दान अवश्य करे. इस दिन पिंडदान, श्राद्ध, तर्पण करना श्रेष्ठ माना जाता है.

फाल्गुन अमावस्या महाउपाय Falgun Amavashya Mahaupay

  1. बुधवारी अमावस्या के दिन मिटटी के गणेश जी बनाकर उन्हें 108 दूर्वा अर्पित करे. इससे आपके सभी रुके काम बनने लगेंगे.
  2. अमावस्या तिथि के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाकर 7 परिक्रमा करें।
  3. अमावस्या तिथि के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर उन्हें काले तिल अर्पित कर शिव सहस्त्रनाम या शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. इस दिन शनि मंदिर में सरसो के तेल का दीपक जलाकर सरसो के तेल का दान करना शुभ होता है.
error: