आषाढ़ी हलहारिणी अमावस्या 2023 Ashadha Halharini Amavasya 2023  

हलहारिणी अमावस्या उपाय Halharini Amavasya Upay 2023

Ashadha Halharini Amavasya 2023   शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या होती है अमावस्या तिथि पितरो की तिथि और स्नान दान के लिए बहुत ही शुभ होती है. इस दिन पितरो के निमित तर्पण किया जाता है. साल 2023 में आषाढ़ माह की अमावस्या जिसे हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं 18 जून रविवार को पड़ रही है इस दिन किसान कृषि कार्य में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों की भी पूजा करते हैं. आइये जानते है साल 2023 आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम, चन्द्रदर्शन समय और इस दिन किये जाने वाले उपाय कौन से है|

आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Ashadhi Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या 18 जून रविवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 17 जून प्रातःकाल 09:11 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 18 जून प्रातःकाल 10:06 मिनट पर|
  4. अमावस्या का स्नान-दान का मुहूर्त – 18 जून प्रातःकाल 07:08 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट|
  5. लाभ-उन्नति मुहूर्त – प्रातःकाल 08:53 मिनट से प्रातःकाल 10:37 मिनट तक|
  6. अमृत मुहूर्त – प्रातःकाल 10:37 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक|
  7. चन्द्रदर्शन समय – 19 जून सोमवार सायंकाल 07:21 से 08:37 मिनट|

 अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन तर्पण, व्रत और स्नान-दान का विशेष महत्व है इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर पवित्र नदी या फिर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्य को अर्ध्य दे इसके बाद पितरों का तर्पण करते हुए 108 बार ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए. यदि आप इस दिन उपवास रखते है तो मान्यता हैं कि इस दिन किये उपवास से पितृ दोष दूर हो जाता है. अमावस्या के दिन पितरो का ध्यान करते हुए पीपल वृक्ष पर जल अर्पण करना चाहिए.

अमावस्या उपाय Ashadha Halharini Amavasya Upay

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर गंगाजल मिला जल, काले तिल, चीनी, चावल, तथा पुष्प डालकर पितरो के नाम से जल अर्पित करना चाहिए इससे पितृ दोष समाप्त होता है.
  2. अमावस्या के दिन गुड़ व आटा दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है.
  3. हलहारिणी अमावस्या के दिन कृषि से सम्बंधित औजारों और हल पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है.
  4. अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म माना गया है इसीलिए इस दिन शनि मंदिर में शनि चालीसा का पाठ कर शनि देव से जुडी चीजों का दान करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

अमावस्या के नियम Amavasya ke Niyam

  1. अमावस्या तिथि पितरो की तिथि मानी जाती है संभव हो तो इस दिन पवित्र नदी जलाशय में स्नान कर पितृ का तरपान करना चाहिए.
  2. अमावस्या के दिन घर में अशांति ना होने दे इससे नकारात्मक ऊर्जा बढती है
  3. अमावस्या के दिन देर रात घर से बाहर नहीं रहना चाहिए.
  4. संभव हो तो इस दिन उपवास रखना चाहिए.
  5. इस दिन जरूरतमंदो को दान करना शुभ होता है.
error: