आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima Shubh Muhurat 2025
आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार को है|
- पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ – 10 जुलाई प्रातःकाल 01:36 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि का समापन – 11 जुलाई प्रातःकाल 02:06 मिनट|
- अभिजीत शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 11:59 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त- सायंकाल 7:21 मिनट से सायंकाल 7:41 मिनट तक।
- चंद्रोदय का समय – सायंकाल 07:20 मिनट|
- निशितकाल पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:06 मिनट से रात्रि 12:47 मिनट|
आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि Ashadh Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में या घर पर ही गंगाजल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. पूजास्थल में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराये. प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और नैवेद्य अर्पित करे. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु का आशीर्वाद ले. सत्यनारायण व्रत कथा पढ़कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
आषाढ़ पूर्णिमा उपाय Ashadh Purnima Upay
- आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गंगा जी में स्नान के बाद पितरों को याद करके जल, काले तिल और कुश से तर्पण करना चाहिए.
- यदि कुंडली में चंद्र दोष है, तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा कर पानी में कच्चा दूध और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें व उनके बीज मंत्र का जाप करें।
- इस दिन माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल के फूल, लाल गुलाब, पीली कौड़ियां या हल्दी लगी हुई सफेद कौड़ियां चढ़ाएं।