जाने मुलेठी खाने के चमत्कारी फायदे 10 Health Benefits of Licorice Root (Mulethi)

मुलेठी खाने के 10 अनमोल गुण Some of the important Benefits Mulethi or Liquorice

जाने मुलेठी खाने के चमत्कारी फायदे 10 Health Benefits of Licorice Root (Mulethi) मुलेठी बहुत गुणकारी औषधि है| इसका उपयोग ना केवल आमाशय की प्रॉबल्म बल्कि गैस्ट्रिक अल्सर के लिए फायदेमंद भी है। यह स्वाद में मीठी होती है, जो असली मुलेठी होती है वो अंदर से पीली और रेशेदार होती है| मुलेठी के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते है| मुलहठी अपने आप में कई लाभप्रद गुणों को समेटे हुए हैं| यहाँ पर आपको मुलेठी के अनमोल गुणों के बारे में बताया जा रहा है|

मुलेठी के 10 लाभकारी गुण इस प्रकार Top 10 health benefits of Mulethi or Liquorice-

मुलेठी खाने से सूखी खांसी दूर Tips For Getting Rid of a Dry Cough-

खांसी की समस्या होने पर मुलेठी को काली-मिर्च के साथ खाने से कफ में आराम मिलता है| साथ ही अगर आप सूखी खांसी या गले की समस्याओं से परेशान हैं, तो मुलहठी बहुत काम की चीज है| काली मिर्च के साथ पीस कर मुलहठी का सेवन करने से सूखी खांसी के लिए तो लाभकारी है ही साथ ही इसे चूसने या गुनगुने पानी में उबालकर सेवन करने से गले की खराश, दर्द आदि में भी लाभ होता है|

मुलहठी खाने से चेहरे की खूबसूरती का बढ़ना Glowing Skin Remedies for Mulethi-

मुलहठी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है| इसे घिसकर लगाने पर चेहरे के दाग और मुंहासे ठीक तो होते ही हैं साथ ही यह आपकी त्वचा को जवा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| मुलहठी रक्त को भी शुद्ध करती है जिससे त्वचा की समस्याएं दूर रहती है|

मुंह सूखने में मुलहठी लाभदायक Mulethi Benefits of dry mouth-

अगर आपका बार-बार मुंह सूख जाता है तो मुलेठी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है| इसमें पानी की मात्रा 50 प्रतिशत तक होती है| मुंह सूखने पर बार-बार इसे चबाएं|

मुलेठी गले की खराश के लिए फायदेमंद Beneficial for Sore Throat Soreness-

गले में खराश के लिए भी मुलेठी का प्रयोग किया जा सकता है| साथ ही मुलेठी को चूसने से गले की खराश ठीक होती है|

पेट में इंफेक्शन के लिए मुलेठी का फायदा Mulethi Benefits of Infection in the Stomach-

पेट की जलन में भी मुलहटी का सेवन ठंडक देने के साथ ही लाभदायक होता है| आंत की टीबी होने की स्थिति में भी मुलहठी फायदेमंद उपाय में एक है| मुलेठी का सेवन करने से पेट में बने घाव ठीक होते है साथ ही इससे पेट के घाव जल्‍दी भर जाते हैं| जब भी पेट के घाव हो तब मुलेठी की जड़ के चूर्ण का इस्‍तेमाल करना चाहिए यह बेहद ही लाभकारी होता है|

मुलेठी खाने से हाइपर एसिडिटी दूर Hyper acidity away from eating Mulethi-

मुलेठी का चूर्ण ड्यूओडनल अल्सर के अपच, हाइपर एसिडिटी आदि के लिए बेहद ही लाभकारी है साथ ही अल्सर के घावों को भी तेजी से भरता है|

मुलेठी उल्टी के लिए लाभदायक Mulethi Beneficial for Vomiting-

खून की उल्टियां होने पर दूध के साथ मुलेठी का चूर्ण लेना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है|

मुंह के छालों के लिए मुलहठी फायदेमंद Mulethi Beneficial for Mouth Ulcers-

मुंह में छाले हो जाने की स्थिति में मुलहठी चूसना, इसके पानी से कुल्ला करना और उसे पीना बहुत जल्दी छालों से राहत देता है। साथ ही मुलहठी आवाज को मधुर और सुरीली बनाने के लिए भी उपयोग की जाती है।

मुलेठी के सेवन से लगातार हिचकी आना बंद Home Remedies For Hiccups-

हिचकी होने पर मुलेठी के चूर्ण को शहद में मिलाकर नाक में लगाने से बेहद ही लाभ मिलने की संभावना रहती है|

मुलेठी त्वचा और शरीर के लिए लाभकारी Mulethi Beneficial for Skin and Body-

त्वचा या शरीर में कहीं जल जाने पर भी मुलहठी के चूर्ण और मक्खन का लेप एक कारगर उपाय है, साथ ही यह आंखों की रौशनी में भी वृद्धि करती है और दूध के साथ मुलहठी का सेवन करने से शरीर की ताकत में वृद्धि होती है| इसके अलावा घी व शहद के साथ मुलहठी का प्रयोग करने से हृदय से संबंधित समस्याएं नहीं होती|

error: