शारदीय नवरात्रि कितनी तारीख से शुरू है Shardiya Navratri Kab Hai 2025

नवरात्री शुभ मुहूर्त 2025 Navratri Durga Puja Muhurat 2025

Shardiya Navratri Kab Hai 2025 शास्त्रों में शारदीय नवरात्री विशेष मानी जाती है इसे दुर्गा पूजा भी कहते है पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते है. पहले दिन घट या कलश स्थापना कर 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 रूपों का पूजन किया जाता है आइये जानते है साल 2025 में नवरात्री कब से शुरू है, नवरात्री व्रत की संपूर्ण तिथियां, मुहूर्त, माता का वाहन और पूजा विधि क्या है |

शारदीय नवरात्री कलश या घटस्थापना मुहूर्त 2025 Shardiya Navratri 2025 Muhurat

  1. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितम्बर सोमवार से शुरू होगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 22 सितम्बर प्रातःकाल 01:23 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 23 सितम्बर प्रातःकाल 02:55 मिनट
  4. घटस्थापना मुहूर्त – प्रातःकाल 06:09 मिनट से प्रातःकाल 08:06 मिनट
  5. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:38 मिनट
  6. दुर्गा अष्टमी – 30 सितंबर मंगलवार
  7. दुर्गा नवमी – 1 अक्टूबर बुधवार
  8. नवरात्रि पारणा, दशहरा – 2 अक्टूबर गुरुवार

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कलश या घटस्थापना के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. अब शुभ मुहूर्त में सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बो ले.  एक कलश में जल भरकर उसमे रोली से स्वस्तिक बनाकर कलश में कलावा बांधे। कलश में अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश के अंदर सिक्का और सुपारी डाल ले अब कलश को सप्तधान्य वाले बर्तन के उपपर रख दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित करे और नौ दिनों तक मा की विधिवत पूजा करे.

माता का वाहन Navratri Mata Ka wahan

इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, अगर नवरात्र सोमवार को शुरू हो, तो देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। मां दुर्गा का हाथी पर आना बेहद शुभ माना जाता है। हाथी को सुख, समृद्धि, और शांति का प्रतीक माना जाता है।

error: