वट सावित्री व्रत विधि Vat Savitri Vrat Vidhi
वट सावित्री व्रत तिथि 2024 Vat Savitri Vrat Date 2024
- साल 2024 में वट सावित्री व्रत 6 जून गुरुवार को रखा जाएगा|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 5 जून सायंकाल 07:54 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 6 जून सायंकाल 06:07 मिनट पर|
वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त 2024 Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat
- अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:30 मिनट से दोपहर 12:25 मिनट|
- लाभ-उन्न्नति मुहूर्त – दोपहर 12:20 मिनट से दोपहर 02:04 मिनट|
- अमृत – सर्वोत्तम मुहूर्त – दोपहर 02:04 मिनट से दोपहर 03:49 मिनट|
वट सावित्री व्रत पूजन सामग्री Vat Savitri Vrat Samagri
वट सावित्री व्रत की पूजा में बरगद का फल, सावित्री – सत्यवान की प्रतिमा, भीगे हुए काले चने, कलावा, सफेद कच्चा सूत, बांस का पंखा, सवा मीटर का कपड़ा, लाल और पीले फूल, मिठाई, बताशा, फल-फूल, धूप-दीप, मिट्टी का दीया, सिंदूर, अक्षत, रोली, पान का पत्ता, सुपारी, श्रृंगार सामग्री, जल कलश, पूजा की थाली, व्रत कथा की पुस्तक आदि.
वट सावित्री पूजा विधि Vat Savitri Vrat Puja Vidhi
इस व्रत को करने से पहले एक दिन पूर्व ही व्रत की पूजन सामग्री एकत्रिक कर ले. व्रत के दिन प्रातः स्नान के बाद 16 श्रृंगार करे और और पूजास्थल पर धूप-दीप जलाये. एक बांस की टोकरी में सात तरह के अनाज और दूसरी टोकरी में सावित्री सत्यवान की प्रतिमा रखे. सबसे पहले वट वृक्ष पर जल चढ़ाकर सभी सामग्री वट वृक्ष में अर्पित करे. इसके बाद सूत के धागे को वट वृक्ष के पांच, सात या बारह चक्कर लगाते हुए बांध ले. इसके बाद हाथ में काला चना लेकर व्रत कथा पढ़े या सुने. पूजा के बाद भीगे हुए चनों का बायना निकालकर सास को भेंट करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
वट सावित्री व्रत के उपाय Vat Savitri Vrat Upay
- वट सावित्री व्रत के प्रभाव से महिलाओ को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है इसीलिए इस दिन स्नान के बाद महिलाओ को 16 श्रृंगार करने चाहिए.
- शास्त्रों के अनुसार आज के दिन पीपल के पेड़ में दूध चढ़ाकर सरसों और काले तिल का दीपक जलाएं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
- वट सावित्री व्रत के दिन मंगलसूत्र पर लाल रंग के चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है.
- इस दिन जरूरतमंद लोगो को भोजन करना शुभ होता है.
- आज के दिन बरगद के पत्ते पर स्वास्तिक बनाकर उस पर साबुत चावल और एक सुपारी रखकर माता लक्ष्मी को अर्पित करे इससे आपकी सुख –समृद्धि बनी रहेगी।