आश्विन अमावस्या पर सूर्यग्रहण Suryagrahan 2023 Date Time

साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब लगेगा 2023 Suryagrahan kab Lagega

Suryagrahan 2023 Date TimeSuryagrahan 2023 Date Time शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है आश्विन मास की अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का समापन और इसके अगले दिन से शरदीय नवरात्री का आरम्भ होता है साल 2023 में आश्विन अमावस्या 14 अक्टूबर को रहेगी. ज्योतिष की माने तो इसी दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण भी लगने वाला है ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे शुभ नहीं माना जाता है मान्यता है की इस दौरान जहाँ कुछ नियमो का पालन करना होता है तो वही कुछ विशेष उपाय से जीवन में समृद्धि आती है आइये जानते है आश्विन अमावस्या पर लग रहे साल के आखिरी सूर्यग्रहण व सूतक काल के समय और इस दौरान किये जाने वाले विशेष उपाय क्या है|

आश्विन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Ashwin Amavasya 2023

  1. साल 2023 में आश्विन मास की अमावस्या तिथि 14 अक्टूबर को पड़ेगी
  2. आश्विन अमावस्या प्रारम्भ होगी – 13 अक्टूबर रात्रि 09:50 मिनट पर
  3. आश्विन अमावस्या समाप्त होगी – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट पर
  4. उदयातिथि के अनुसार आश्विन अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को है

सूर्यग्रहण व सूतक काल समय Suryagrahan Date Time 2023

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को लगेगा।
  2. भारतीय समयनुसार ग्रहण 14 अक्टूबर की रात में 8:34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2:14 मिनट पर समाप्त होगा|
  3. यह कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जा सकता है
  4. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्यग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Suryagrahan Kahan Kahan Dikhega

14 अक्टूबर को लगने वाला यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कनाडा, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, वेनेजुएला, अमेरिका, चिली, डोमिनिका, बहामास, निकारागुआ आदि जगहों पर दिखाई देगा.

अमावस्या पर ग्रहण के बाद जरूर करे ये काम Amavasya Suryagrahan Upay 

धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत अधिक खास मानी जाती है आश्विन अमावस्या के दिन पितरो को विदाई दी जाती है इसे सर्वपित्र अमावस्या भी कहते है. इस साल इस अमावस्या पर सूर्यग्रहण भी रहेगा ऐसे में शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद यदि कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति और धन एस्वर्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है इस दिन कौन से कार्य करने चाहिए.

  1. अमावस्या के दिन ग्रहण लगने से पूर्व पितरो के का श्राद्ध, तरपान व दान धर्म के कार्य कर ले.
  2. मान्यता है की ग्रहण से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी ता कुशा डालकर रखे.
  3. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करे और जरूरतमंदो को भोजन, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए.
  4. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर के ईशान कोण में लाल बाती का एक दीपक जलाये इससे आर्थिक लाभ होता है.
  5. आश्विन अमावस्या के दिन ग्रहण से पहले और ग्रहण समाप्त होनेके बाद तुलसी पूजन करे इससे मनोकामना पूरी होती है.
error: