सूर्यग्रहण क्या करे क्या ना करे Sun Eclipse October 2023 Date Time In India
सूर्यग्रहण तिथि व सूतक काल का समय Solar Eclipse 2023
- पंचांग के अनुसार, साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार के दिन लगेगा|
- यह ग्रहण आश्विन मास की सर्वपित्र अमावस्या के दिन कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा|
- भारतीय समयनुसार ग्रहण रात में 8:34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2:14 मिनट पर समाप्त होगा|
- यह कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है|
सूर्यग्रहण ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं Solar Eclipse 2023
ज्योतिष अनुसार 14 अक्टूबर का सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
सूर्यग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Solar Eclipse 2023
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कनाडा, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, वेनेजुएला, अमेरिका, चिली, डोमिनिका, बहामास, निकारागुआ आदि जगहों पर दिखाई देगा.
चंद्रग्रहण कब और कितने बजे लगेगा Second Lunar Eclipse 2023
- ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगेगा.
- यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा|
- चंद्रग्रहण रात 01:06 मिनट पर शुरू होगा और 02:22 मिनट पर समाप्त होगा|
- भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी।
- यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा|
चंद्रग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Lunar Eclipse 2023
- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा।
चंद्रग्रहण के सूतक का समय Lunar Eclipse 2023
पंचांग के अनुसार यह भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा पाठ नहीं किया जाता है. 28 अक्टूबर को मध्यरात्रि में लगने वाले इस चंद्रग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की शाम 04:05 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होगा.