नवरात्रि कितने दिन की होगी 9 या 10 | Shardiya Navratri 2022 Dates

नवरात्री दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Navratri Durga Puja Upay

Shardiya Navratri 2022 Dates

Shardiya Navratri 2022 Dates साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू हो रहा है जो 5 अक्टूबर तक चलेगा. पंचांग की माने तो इस बार किसी भी तिथि का क्षय ना होने के कारण शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों की होंगी. कई बार तिथियों के घटने बढ़ने के कारण ये कम या ज्यादा हो सकती है. 5 अक्टूबर के दिन विजयादशी दशहरा मनाया जायेगा. इसके साथ ही इस बार नवरात्रो में कई शुभ योग भी रहेंगे जिस कारण नवरात्रो का महत्व और भी अधिक बढ़ जायेगा. आज हम आपको शारदीय नवरात्रि अष्टमी, नवमी, तिथि शुभ तिथियां, नवरात्रि पारण, दशहरा कब है कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, देवी दुर्गा को प्रसन्न किये जानें वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

शारदीय नवरात्रि तिथियां Shardiya Navratri Dates 2022

  1. 26 सितंबर पहला दिन घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  2. 27 सितंबर दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
  3. 28 सितंबर तीसरा दिन मां चंद्रघंटा
  4. 29 सितंबर  चौथा मां कुष्मांडा दे
  5. 30 सितंबर पांचवा दिन देवी स्कंदमाता
  6. 1 अक्टूबर छठा दिन देवी कात्यायनी
  7. 02 अक्टूबर सातवा दिन मां कालरात्रि
  8. 03 अक्टूबर आठवां दिन दुर्गा अष्टमी देवी महागौरी
  9. 4 अक्टूबर नौवा दिन महानवमी नवरात्रि पारण
  10. 5 अक्टूबर दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2022 Shardiya Navratri 2022 Muhurat

  1. साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 26 सितम्बर प्रातःकाल 03:23 मिनट पर|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 27 सितम्बर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा- 26 सितम्बर प्रातःकाल 06:11 मिनट से प्रातःकाल 07:51 मिनट तक|
  5. कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त होगा – 26 सितम्बर सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक|

नवरात्रि देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Shardiya Navratri Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि शुरू होने से पहले हम सभी को अपने घर और पूजा-स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए।
  2. नवरात्रि पर्व पर आप जहाँ नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा और कलश की स्थापना करते है वहां फूलों से सजावट करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. नवरात्रि के दौरान देवी माँ की आराधना करते समय दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए इससे माँ भक्तो की सभी इच्छाओ को पूरा करती है.
  2. नवरात्रि के दौरान माँ को प्रसन्न करने के लिए श्रृंगार सामग्री अर्पित करना शुभ होता है.
  3. मान्यता है की नवरात्रि में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढाने से धनलाभ होता है.
error: