सावन 2023 शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय Sawan Shiv Puja 2023

सावन पूजा विधि Sawan Somwar Puja Vidhi

Sawan Shiv Puja 2023Sawan Shiv Puja 2023 सावन का महीना भगवन शंकर को समर्पित है. धार्मिक दृष्टि से यह महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस पूरे मास में भगवान शिव की पूजा से विशेष फल प्राप्त होते है. सावन में पड़ने वाले सोमवार के व्रत बहुत महत्वपूर्ण होते है। साल 2023 में सावन माह 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. इस बार अधिक मास के कारण सावन 59 दिनों का होगा इस बीच 8 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे. ज्योतिष अनुसार इस दौरान कुछ विशेष योग भी बनेंगे. जो शिव पूजा का कही अधिक लाभ कराने वाले होंगे. आइये जानते है सावन 2023 कब से कब तक, सावन सोमवार तिथियां, शुभ योग और सावन माह में किये जाने वाले विशेष कार्य कौन से है|

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2023 Sawan Somwar all Dates

  1. सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
  2. सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
  3. सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
  4. सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
  5. सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
  6. सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
  7. सावन का सातवां सोमवार – 21 अगस्त
  8. सावन का आठवां सोमवार – 28 अगस्त

सावन 2023 शुभ योग sawan 2023 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार साल 2023 में करीब 19 साल बाद सावन में दुर्लभ संयोग बना है। इस बार सावन का महीना 59 दिन का होगा। जिसमे 8 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे.  सावन की शुरुवात 4 जुलाई से होगी सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को रखा जायेगा इस दिन रवि योग के साथ ही गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने पर गजकेसरी नामक शुभ योग भी बन रहा है. आइये जानते है सावन के महीने में क्या करना चाहिए.

सावन सोमवार व्रत करे sawan somwar vrat 2023

सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार बेहद खास होते है मान्यता है की सावन सोमवार व्रत रखकर भगवन शिव को मात्र 1 लोटा जल अर्पित कर पूजा करने और महादेव को उनकी प्रिय चीजे अर्पित करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और दांपत्य जीवन में खुशिया आती है.

भगवन शिव का जलाभिषेक करे sawan somwar vrat 2023

मान्यता है की सावन में शिव कृपा पाने के लिए भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. सावन के महीने में रोजाना भगवान शिव का पंचामृत यानि दूध, दही, शहद, गन्ने का रस और घी से अभिषेक करने बाद गंगाजल मिले जल से अभिसेक करना चाहिए. रोजाना संभव ना भी हो तो सावन सोमवार के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए. इससे मनोकामना पूरी होती है.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करे sawan somwar vrat 2023

ऐसी मान्यता है की सावन माह में हर रोज महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए, ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप जीवन में सफलता अर्जित करना चाहते है तो महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन माह में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करे. इस मंत्र के जप से मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

भगवन शिव को बिल्वपत्र अर्पित करे sawan somwar vrat 2023

बिल्व पत्र महादेव को अत्यधिक प्रिय है. सावन के महीने में भगवान शिव के अभषेक के साथ-साथ बेलपत्र चढ़ाने का भी विधान है। शिवपूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। जब भी भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना होती है, तब शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। मान्यता है की सावन के किसी भी दिन विशेस्कर सावन सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ होता है.

बैल को चारा खिलाये sawan somwar vrat 2023

बैल को नंदी का रूप माना जाता है धार्मिक मान्यता है की सावन के महीने में बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए, इससे कष्टों का निवारण होता है शास्त्रों के अनुसार सावन में शिवलिंग के अभिषेक के बाद नंदी का अभिषेक कर उनके सामने दीपक जलाए से मनोकामना पूरी होती है.

error: