फुलेरा दूज 2024 कब है Phulera dooj Kab Hai 2024

फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त्त Phulera dooj Shubh Muhurat 2024

Phulera dooj Kab Hai 2024Phulera dooj Kab Hai 2024 पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा होती है साथ ही ब्रज में श्री कृष्ण और राधा के साथ फूलों की होली खेली जाती है। मान्यता है की अन्य शुभ मुहूर्तों की तरह फुलेरा दूज का दिन भी मांगलिक और शुभ काम करने के लिए काफी शुभ होता है। आइये जानते है साल 2024 में फुलेरा दूज की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज क्यों मनाई जाती है और इस दिन के उपाय क्या है.

फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त 2024 Phulera dooj Date Time 2024

  1. साल 2024 में फुलेरा दूज 12 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी|
  2. द्वितीया तिथि आरंभ – 11 मार्च सुबह 10:44 मिनट पर|
  3. द्वितीया तिथि समाप्त – 12 मार्च सुबह 07:13 मिनट पर।
  4. गोधूलि पूजा मुहूर्त – शाम 06:25 मिनट से लेकर शाम 06:50 मिनट तक|
  5. राधा-कृष्ण पूजा मुहूर्त- सुबह 09:32 मिनट से दोपहर 02:00 बजे तक|

फुलेरा दूज का महत्व Phulera Dooj Importance

शास्त्रों की माने तो वैसे तो मथुरा में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन यदि कोई मथुरा नहीं जा पाता तो उसे घर पर रहकर ही भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने इष्ट देव के साथ राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। इस दिन रंगीन कपड़े का छोटा सा टुकड़ा श्रीकृष्ण की कमर पर बांधा जाता है, जो इस बात का संकेत है कि कृष्ण अब होली खेलने के लिए तैयार हैं।

फुलेरा दूज उपाय Phulera dooj ke upay

  1. शास्त्रों के अनुसार जिन जातको को सुयोग्य जीवनसाथी की कामना हो उन्हें फुलेरा दूज के दिन व्रत रखकर रंग बिरंगे फूल श्रीकृष्ण को अर्पित करने चाहिए.
  2. फुलेरा दूज पर राधा-कृष्ण से जुड़ी रोचक कथा का श्रवण करने पर दांपत्य जीवन खुशिया बढ़ती है.
  3. आज के दिन शुभ मुहूर्त में राधा कृष्ण की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. फुलेरा दूज के दिन पूजा के समय बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए.
  5. विवाह में देरी हो रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
  6. राधा कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना गया है। इसीलिए फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करने से रिश्तो में प्रेम बढ़ता है.
error: