पूर्णिमा व्रत पूजा विधि Ashadh Purnima Puja Vidhi
आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार को है|
- पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ – 10 जुलाई प्रातःकाल 01:36 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि का समापन – 11 जुलाई प्रातःकाल 02:06 मिनट|
- अभिजीत शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 11:59 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त- सायंकाल 7:21 मिनट से सायंकाल 7:41 मिनट तक।
- निशितकाल पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:06 मिनट से रात्रि 12:47 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – सायंकाल 07:20 मिनट|
आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि Ashadh Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन प्रात: दैनिक कार्यो से निवृत होकर स्नान कर व्रत का संकल्प ले. इसके बाद पूजा स्थल में भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और ओम नमो: नारायण मंत्र का जप करें। धूप-दीप कर भगवन विष्णु और माँ लक्ष्मी को फूल, फल, वस्त्र और नैवेद्य अर्पित करे साथ ही मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करे और रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
आषाढ़ पूर्णिमा क्या दान करे Ashadh Purnima Daan
- शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदो को वस्त्र, अन्न और सफ़ेद चीजों का दान करना शुभ होता है.
- गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए दान-पुण्य करना चाहिए.
- इस दिन जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए.
- आज के दिन मौशमी फलो का दान करे.
- इस दिन गुरु को अर्पित करने के लिए पीले वस्त्र का दान करना चाहिए.
- गुरु पूर्णिमा के दिन गुड़ और चने का दान भी शुभ माना जाता है.