फाल्गुन पूर्णिमा कब है 2024 Phalgun Purnima 2024 Date Time

फाल्गुन होली पूर्णिमा 2024 Holi Purnima Puja Vidhi

Phalgun Purnima 2024 Date TimePhalgun Purnima 2024 Date Time शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है। लेकिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि इसी दिन ना केवल पवित्र नदियों में स्न्नान दान किया जाता है बल्कि इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है इसके साथ ही इस दिन देवी लक्ष्मी का प्राकट्य भी हुआ था इसीलिए आज के दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है. आइये जानते है साल 2024 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रोदय समय और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपाय क्या है|

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Phalgun Purnima 2024 Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में फाल्गुन पूर्णिमा 25, मार्च सोमवार को होगी |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 24 मार्च सुबह 09.54 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 25 मार्च दोपहर 12.29 मिनट पर|
  4. चंद्रोदय का समय होगा – 25, मार्च शाम 06:44 मिनट पर|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – सुबह 09:23 मिनट से सुबह 10:55 मिनट तक|
  6. स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04.45 मिनट से सुबह 05.32 मिनट
  7. होलिका दहन 24 मार्च को किया जायेगा|

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima puja vidhi

पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद सूर्यदेव को 1 लोटा जल अर्पित कर विष्णु जी की प्रतिमा को स्नान कराये और तिलक, धूप-दीप, फल-फूल और तुलसी दल अर्पित करे. इसके बाद सत्यनारायण भगवान की कथा सुने. फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दे. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन से पहले होली पूजन की परंपरा है शाम के समय होलिका दहन वाले स्थान पर शुभ मुहूर्त में होलिका व प्रह्लाद की प्रतिमाये बनाकर सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. होलिका की परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेट ले. परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay

  1. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी का प्राकट्य मना गया है पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें और फिर अगले दिन इन्हें लाल रंग के लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लगा दें. मान्यता है इससे नकारात्मक ऊर्जा कभी घर में प्रवेश नहीं करती और घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है.
  2. फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करना शुभ होता है.
  3. इस तिथि पर होलिका दहन किया जाता है ऐसे में किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी होलिका को अर्पित करें.
  4. फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य देने से आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.
error: