अमावस्या सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2025
Paush Amavasya 2025 Date पंचांग के अनुसार पौष माह में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है. पितरों को समर्पित यह तिथि पूजा और दान-स्नान के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है. पौष अमावस्या इसीलिए भी खास होती है क्योकि यह साल की आखिरी अमावस्या है. मान्यता है कि इस दिन पितर धरती पर आते हैं। आइये जानते है साल 2025 में पौष मास की अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Paush Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में पौष अमावस्या 19 दिसम्बर को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 दिसम्बर प्रातःकाल 04:59 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 20 दिसम्बर प्रातःकाल 07:12 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर 12:39 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 05:19 मिनट से सुबह 06:14 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:25 मिनट शाम 05:53 मिनट|
पौष अमावस्या विधि Paush Amavasya Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करें और पितरों के लिए तर्पण करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आगे देसी घी का दीपक लगाएं और उनकी पूजा अर्चना करें. शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना व मंत्रों का जप करें. व्रत के बाद जरूरतमंदों को भोजन और अपनी क्षमता अनुसार दान दक्षिणा दें.
पौष अमावस्या उपाय Paush Amavasya Upay
- पौष अमावस्या पर खीर बनाकर भगवान शिव को अर्पित करें और खीर का कुछ भाग पितरों के नाम निकाल कर पशु पक्षियों को खिलाएं इससे पितृ प्रसन्न होते है.
- इस दिन गुड़, तिल, गेहूं, और तांबे का दान करने से सूर्य और गुरु मजबूत होते हैं.
- अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर पेड़ की जड़ में जल और कच्चा दूध अर्पित करें.







