शारदीय नवरात्रि कलश या घट स्थापना मुहूर्त Navratri Shubh Muhurat 2023

नवरात्री कलश स्थापना विधि Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2023

Navratri Shubh Muhurat 2023Navratri Shubh Muhurat 2023 पंचांग के अनुसार साल भर में कुल चार बार नवरात्रि आती हैं। दो प्रत्यक्ष व दो गुप्त नवरात्रि। शारदीय व चैत्र नवरात्रि प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं आश्विन माह में आने वाली नवरात्री शारदीय नवरात्री होती है साल 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा. नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना या घटस्थापना करना शुभ होता है। आइये जानते है साल 2023 में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश या घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि और अष्टमी नवमी व दशहरा कब है|

शारदीय नवरात्री कब शुरू  2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट |
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट |

कलश या घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2023 Kalash Sthapana Muhurat 2023

  1. आश्विन नवरात्रि में घटस्थापना 15 अक्टूबर रविवार को की जाएगी|
  2. घटस्थापना मुहूर्त – प्रातःकाल 06:30 मिनट से प्रातःकाल 08:47 मिनट |
  3. कुल अवधि – 02 घंटा 17 मिनट
  4. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट |
  5. कुल अवधि – 46 मिनट|

शारदीय नवरात्रि दुर्गा अष्टमी Navratri Ashtami kab

  1. शारदीय नवरात्रि 2023 इस बार महाअष्टमी 22 अक्टूबर रविवार को है.
  2. नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी का पूजन होता है.
  3. अश्विन शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ – 21, अक्टूबर रात्रि 09:53 मिनट |
  4. अश्विन शुक्ल अष्टमी समाप्त – 22 अक्टूबर सायंकाल 07:58 मिनट|

शारदीय नवरात्रि 2023 नवमी तिथि कब Navratri Navmi Kab

  1. शारदीय नवरात्रि इस बार नवमी तिथि 23 अक्टूबर सोमवार को है |
  2. इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन होता है |
  3. अश्विन नवमी तिथि प्रारम्भ – 22 अक्टूबर सायंकाल 07:58 मिनट पर|
  4. अश्विन नवमी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर सायंकाल 05:44 मिनट पर|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दशमी तिथि व दशहरा शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2023

  1. साल 2023 में दशमी तिथि और दशहरा 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 23 अक्टूबर सायंकाल 05:44 मिनट|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 24 अक्टूबर सायंकाल 03:14 मिनट|
  4. विजय मुहूर्त होगा- 24 अक्टूबर दोपहर 01:58 मिनट से 02:43 मिनट|
  5. अपराह्न पूजा का समय – दोपहर 01:13 से सायंकाल 03:28 मिनट|
  6. रावण दहन का समय – 24 अक्टूबर शाम 05:43 मिनट|

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri Kalash Sthapana Vidhi

नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है. पहले दिन कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले अब उसमे जल से भरा कलश रखकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे मिट्टी के पात्र में रख दे. कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें. कलश में सिक्का हल्दी व सुपारी डाले. एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. इस तरह घटस्थापना पूर्ण होने के बाद समस्त देवी देवताओ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.

error: