मकर संक्रांति कितनी तारीख को है 2026 Makar Sankranti 2026 Date  

मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त 2026 Makar Sankranti Shubh Muhurat 2026

Makar Sankranti 2026 Date  Makar Sankranti 2026 Date   हिंदी पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति साल का पहला और प्रमुख पर्व माना जाता है. मकर संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है. ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं मान्यता है की इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति को खिचड़ी, उत्तरायण और पोंगल के के नाम से भी जाना जाता है. आइये जानते हैं साल 2026 में मकर संक्रांति की सही तारीख, स्नान-दान शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

मकर संक्रांति 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2026

  1. साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट पर|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 04:58 मिनट तक|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले उठकर तिल मिले जल से स्नान कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. भगवान सूर्य की पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है.

मकर संक्रांति उपाय Makar Sankranti Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर मुख्य उपाय के रूप में सूर्य देव की पूजा, तिल का दान, तिल सेवन, खिचड़ी का दान, खिचड़ी का सेवन और पवित्र नदियों में स्नान करना माना जाता हैं
  2. इस दिन सूर्य देव को जल में लाल चंदन, लाल फूल, काला तिल, गुड़ डालकर अर्घ्य देने से और आदित्य ह्रदय श्रोत का पाठ करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  3. मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है.
  4. मकर संक्रांति पर घी का सेवन और दान करना लाभकारी माना गया है.

 

error: