माघ अमावस्या कितनी तारीख की है Magh Amavasya 2026

अमावस्या स्नान-दान का समय Amavasya Shubh Muhurat 2026

Magh Amavasya 2026Magh Amavasya 2026 शास्त्रों में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही तिथियों बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. अमावस्या के दिन पवित्र नदी या गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ माह की अमावस्या साल की पहली अमावस्या है यह मौनी अमावस्या है. इस दिन मौन व्रत रखने की परंपरा है आइए जानते हैं साल 2026 में माघ मौनी अमावस्या कब है, स्नान-दान मुहूर्त, पूजा विधि और पितरो को प्रसन्न करने के उपाय क्या है|

माघ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026 Magh Amavasya 2026 Date

  1. साल 2026 में माघ मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 18 जनवरी प्रातःकाल 12:03 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट|
  4. स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:10 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|

माघ अमावस्या विधि Magh Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन प्रातः पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दे. इसके बाद पितरों के निमित्त तर्पण व दान करे. संभव हो तो इस दिन मौन व्रत रखकर भगवान विष्णु-माँ लक्ष्मी और भगवान् शिव-माता पार्वती की पूजा करे. सभी को उनकी प्रिय पूजन सामग्री अर्पित कर भोग लगाए, मंत्र जाप करें. इसके बाद पितृ पूजा कर पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर दीपक जलाये इससे पितृ प्रसन्न होते है.

मौनी अमावस्या उपाय Magh Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितृ सूक्त या पितृ कवच का पाठ करना चाहिए।
  2. इसके अलावा गीता के सातवें अध्याय का पाठ करने से पितृ दोष दूर होता है।
  3. शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन काला तिल पितरों को अर्पित करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.
  4. अमावस्या के दिन पंचबलि यानि गाय, कुत्ता, कौआ, देव, और चींटी के लिए भोजन निकालें.
  5. मौनी अमावस्या की रात दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं इससे पितृ प्रसन्न होते है.
  6. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है.

 

error: