कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Kartik Purnima 2023 Shubh Muhurat

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi

Kartik Purnima 2023 Shubh MuhuratKartik Purnima 2023 Shubh Muhurat शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते है. इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है. कार्तिक पूर्णिमा केदिन पवित्र नदियों में स्नान दान विशेषकर दीपदान का विशेष महत्व है इस दिन गंगा स्नान से महापुण्य की प्राप्ति होती है आइये जानते है साल 2023 कार्तिक पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले कुछ खास उपाय क्या है|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Kartik purnima 2023 Muhurat

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा 26 और 27 नवंबर दो दिन रहेगी|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 नवंबर सायंकाल 03:53 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 नवंबर दोपहर 02:45 मिनट पर|
  4. देव दिवाली प्रदोष काल मुहूर्त – 26 नवंबर रविवार सायंकाल 05:08 मिनट से 07:47 मिनट|
  5. कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान – 27 नवंबर सोमवार सुबह 05.05 मिनट से सुबह 05.58 मिनट|

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi

पूर्णिमा के दिन प्रातः काल स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प ले. संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान कर भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करे. प्राचीन कथाओ के अनुसार इस दिन चाँद निकलने के पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देकर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन किया जाता है. व्रत संपन्न करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये और दान दक्षिणा दे. इस दिन देव दिवाली होती है ऐसे में संध्याकाळ के समय पवित्र नदी में दीपदान करने से मनोकामना पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima Upay 

  1. देव दिवाली यानि की कार्तिक पूर्णिमा के दिन आटे या मिट्टी का दीया लेकर इसमें तेल या घी डालें और इसे प्रज्वलित करें। अब इस दीए में 7 लौंग डालकर इसे पूजाघर में रखे इससे घर में खुशहाली आती है और दरिद्रता भी दूर होती है।
  2. देव दिवाली के दिन सरोवर या किसी देव स्थान पर जाकर दीपदान करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे सभी देवता प्रसन्न होते हैं।
  3. देव दिवाली के दिन घर के अंदर और बाहर दीप जलाएं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में निवास करती हैं।
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाना चाहिए।
error: