कार्तिक अमावस्या किस दिन है 2025 Kartik Amavasya 2025 mein Kab Hai

कार्तिक अमावस्या उपाय Diwali Amavasya Upay 2025

Kartik Amavasya 2025 mein Kab Hai शास्त्रों में अमावस्या तिथि विशेष मानी जाती है. कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है कार्तिक के महीने में स्नान-दान का ही विशेष महत्व है. इस माह और इस माह की अमावस्या को तीर्थ स्नान, दान, पितृ पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में कार्तिक अमावस्या कब है, दिवाली किस दिन मनाई जाएगी, पूजा व स्नान-दान का समय और पूजा विधि क्या है|

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में कार्तिक अमावस्या 20 और 21 अक्टूबर दो दिन रहेगी|
  2. 20 अक्टूबर को दिवाली और 21 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या का स्नान किया जायेगा|
  3. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्टूबर सायंकाल 03:44 मिनट|
  4. अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट|

दिवाली शुभ मुहूर्त 2025 Diwali Festival 2025 Date Time

  1. साल 2025 में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी|
  2. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – 20 अक्टूबर शाम 07:08 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
  3. प्रदोष काल मुहूर्त्त – शाम 05:46 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
  4. वृषभ काल मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 09:03 मिनट तक |

कार्तिक अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह स्नान दान के लिए काफी महत्व रखता है कार्तिक अमावस्या के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद गीता पाठ, अन्न दान और दीप दान करना चाहिए. साथ ही विष्णुप्रिया तुलसी जी की पूजा करें, भगवान विष्णु जी की पूजा कर उन्हें तुलसी चढ़ाये, इससे धनागमन होता है. रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश जी का पूजन कर दीपदान करना चाहिए.

error: