गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2022
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2022 Govardhan Puja Shubh Muhurt
- साल 2022 में गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर बुधवार को मनाई जाएगी|
- गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त: होगा – प्रातःकाल 06:06 मिनट से 8:28 मिनट तक|
- प्रतिपदा तिथि आरम्भ होगी – 25 अक्टूबर सायंकाल 04:18 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी -26 अक्टूबर सायंकाल 02:42 मिनट पर|
दीवाली के अगले दिन क्यों नहीं होगी गोवर्द्धन पूजा Govardhan Puja 2022
हर साल गोवर्धन पूजा दीवाली के अगले दिन होती है ज्योतिष अनुसार इस बार ऐसा नहीं होगा। गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022 को की जाएगी। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को है, लेकिन अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा का त्योहार 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात:काल शरीर की तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए. इसके बाद सभी पूजन सामग्री पूजा थाल में रखकर पूजा स्थल पर बैठें और अपने कुलदेव का ध्यान करते हुए पूजा विधि आरम्भ करे. पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करे और सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगाए. मान्यता है की आज के दिन गोवर्धन पूजा करने से धन और सुख में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट Goverdhan puja 2022
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहते है प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इसीलिए गोवर्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट का आयोजन किया जाता है. अन्नकूट का मतलब है अन्न का मिश्रण. इसे भोग के रूप में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाया जाता है. कुछ जगहों पर इस दिन बाजरे की खिचड़ी और पूड़ी भी बनाई जाती है. पूजा के बाद इन सभी चीजों को प्रसाद के तौर पर बाँटना शुभ होता है.