करवाचौथ व्रत 2022 सौभाग्य प्राप्ति उपाय Karwa Chauth Vrat 2022 Upay

करवाचौथ व्रत चंद्रोदय समय Karwa Chauth Date Time 2022

Karwa Chauth Vrat 2022 Upay

Karwa Chauth Vrat 2022 Upay हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. महिलाए इस दिन निर्जला व्रत रखकर चंद्रदेव की पूजा के बाद व्रत का समापन करती हैं. मान्यता है की इस दिन कुछ खास उपाय करने से सुहागिनों को सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है. इस साल 2022 में करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण और बुधदित्य योग में रखा जायेगा. इसके साथ ही इस दिन रोहिणी और कृतिका नक्षत्र होने से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जायेगा. आज हम आपको साल 2022 करवाचौथ व्रत चंद्रोदय समय और इस दिन सुहागन महिलाओ द्वारा अखंड सौभाग्य केलिए किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

करवाचौथ व्रत शुभ मुहूर्त 2022 Karwa Chauth Vrat Tithi Shubh Muhurt 2022

  1. साल 2022 में करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा|
  2. चतुर्थी तिथि प्रारम्भ होगी – 13 अक्टूबर प्रातःकाल 01:59 मिनट पर|
  3. चतुर्थी तिथि समाप्त होगी – 14 अक्टूबर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त – 13 अक्टूबर 5:54 मिनट से लेकर 07:09 मिनट तक |
  5. चन्द्रोदय का समय होगा – रात्रि 08:09 मिनट|

करवाचौथ पर किये जाने वाले उपाय karwachauth Upay

  1. Karwa Chauth Vrat 2022 Upay  शास्त्रों के अनुसार अगर वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो करवाचौथ के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर उन्हें मीठा पान अर्पित करना चाहिए इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है.
  2. भगवान गणेश जी सुख समृद्धि के दाता है उनके आशीर्वाद से दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिए करवाचौथ के दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए इससे सभी दुःख दूर होते है.
  3. आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए करवा चौथ पर भगवान गणेश की घी-गुड़ का भोग लगाकर उनकी विधिवत पूजा करें. अगले दिन उस गुड़ को गाय को खिला दें इस उपाय से आर्थिक परेशानिया दूर होती है और धन लाभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. करवाचौथ के दिन भगवान गणेश को पूजा के समय दूर्वा चढ़ाएं. इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है.
  2. करवाचौथे के दिन अपने मंगलसूत्र को गंगाजल से धोकर उसपर हल्दी, कुमकुम का टीका लगाकर पूजन करने के बाद उसे धारण करे माना जाता है की इससे पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  3. करवाचौथ व्रत चंद्रपूजन के साथ ही पूरा होता है इस दिन चांद निकलने के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देते समय जल के लोटे में थोड़ा कच्चा दूध और अक्षत मिलाएं। इससे चंद्रदेव प्रसन्न होकर आपको सुख समृद्धि का वरदान देते है.
error: