धनतेरस पूजा विधि Dhanteras Puja Vidhi
धनतेरस तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 dhanteras Shubh muhurat 2025
- साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को है|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
- पूजा शुभ मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट तक |
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |
धनतेरस खरीददारी के शुभ मुहूर्त Dhanteras khareeddari shubh muhurat 2025
- धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना, पीतल या अन्य धातु के बने बर्तन खरीदना शुभ होता है
- खरीददारी का अमृत काल – सुबह 08:50 मिनट से सुबह 10:33 मिनट|
- प्रदोष काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट|
- वृषभ काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट|
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजास्थल को स्वच्छ करे. पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. शाम के समय पूजा मुहूर्त में सबसे पहले गणेश जी का पूजा करे. प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए.