धनतेरस 2023 जरूर खरीदे ये 1 चीज Dhanteras Shubh Muhurat 2023

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2023 Dhanteras Puja Vidhi

Dhanteras Shubh Muhurat 2023 पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है इसे धन त्रयोदशी, धन्वंतरि जंयती भी कहते है। इस दिन से 5 दिनों के दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। ऐसी मान्यता है की आज ही के दिन धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ उत्पन्न हुए थे इसीलिए इस दिन नए बर्तन व अन्य सामान खरीदने की परंपरा है. आइये जानते है साल 2023 में धनतेरस कब मनाया जायेगा, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस दिन घर लाइ जाने वाली कुछ ऐसी चीजें जो आपके सुख सौभाग्य और धन धान्य में कई गुना अधिक वृद्धि कर सकती है.

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2023 Dhanteras Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में धनतेरस 10 नवंबर शुक्रवार को है|
  2. पूजा का शुभ मुहूर्त – 10 नवंबर सायंकाल 5:47 मिनट से रात्रि 07:43 मिनट तक|
  3. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:30 मिनट से रात्रि 08:08 मिनट तक|
  4. वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:43 मिनट से रात्रि 07:43 मिनट तक|
  5. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी -10 नवंबर दोपहर 12:35 मिनट पर|
  6. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी – 11 नवंबर दोपहर 01:57 मिनट पर|
  7. खरीददारी का शुभ समय 10 नवंबर दोपहर 2:35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6:40 मिनट तक|
  8. धनतेरस पर क्या खरीदे?

पीतल से बनी चीजें Dhanteras Shopping

शास्त्रों के अनुसार भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पीतल के अलावा तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीदना भी शुभ होता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है।

साबुत धनिया के बीज Dhanteras Shopping

धनतेरस के दिन नए बर्तन या सोने-चांदी के अलावा साबूत धनिये के बीज खरीदना भी बेहद शुभ होता है. शास्त्रों में साबुत धनिये को धन का प्रतीक माना जाता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ होता है.

नमक Dhanteras Shopping

वास्तु शास्त्र में नमक को बेहद प्रभावशाली माना जाता है यह कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है. मान्यता है की धनतेरस के दिन नमक खरीदकर घर लाना शुभ होता है. इस दिन नमक की खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

कौड़ियां Dhanteras Shopping

मान्यता है की कौड़ियां माँ लक्ष्मी को सबसे प्रिय है धनतेरस के दिन अगर कौड़ियां खरीदकर इन्हे माँ लक्ष्मी को अर्पित किया जाय तो इससे धनप्राप्ति के योग बनते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

झाडू Dhanteras Shopping

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू में माँ लक्ष्मी का वास् होता है इसीलिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदना भी बहुत ही शुभ होता है. मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू घर की दरिद्रता रुपी गन्दगी को दूर कर घर की सुख समृद्धि लाती है. मान्यता है की धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू खरीदकर लाना शुभ होता है|

error: