धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर 2024 Dhanteras 2024 Mein Kab Hai

धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat

Dhanteras 2024 Mein Kab HaiDhanteras 2024 Mein Kab Hai पंचांग के अनुसार दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है. धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इसे धनत्रयोदशी भी कहते है. आइये जानते है साल 2024 धनतेरस कब मनाया जायेगा 29 या 30 अक्टूबर, पूजा का शुभ मुहूर्त, खरीददारी का शुभ समय, पूजा विधि और इसके नियम क्या है|

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2024 dhanteras Shubh muhurat 2024 

  1. साल 2024 में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को है|
  2. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 29, अक्टूबर प्रातःकाल 10:31 मिनट|
  3. त्रयोदशी तिथि समाप्त – 30, अक्टूबर दोपहर 01:15 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – 29 अक्टूबर शाम 06:31 मिनट से 08:13 मिनट|
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:38 मिनट से रात्रि 08:13 मिनट|
  6. वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 06:31 मिनट से रात्रि 08:27 मिनट |

खरीदारी का शुभ मुहूर्त Dhanteras Shopping Muhurat 2024

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन पूजा-पाठ के साथ ही खरीदारी का भी विशेष महत्व है. इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता हैं. इसबार 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए प्रातःकाल 10.34 मिनट के बाद से अगले दिन तक 01:00 बजे तक खरीदारी तक शुभ मुहूर्त रहेगा|

धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi

धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल को स्वच्छ करे. पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. शाम के समय पूजा मुहूर्त में सबसे पहले गणेश जी का पूजा करे. प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर याम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए.

धनतेरस पूजा के नियम Dhanteras Niyam

  1. धातेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद साफ़ कपड़े पहनकर पूजा की तैयारी करे घर और मंदिर में रंग-बिरंगी रंगोली बनाएं.
  2. इस दिन शुभ मुहूर्त में कुछ न कुछ खरीदारी करें और खरीदी गई चीज़ को भगवान के सामने रखकर पूजा करें.
  3. धनतेरस की शाम घर के बाहर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर यम देवता को दीपक अर्पित करे.
  4. इस दिन घर में कलह न करें.
  5. आज के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए.
error: