बुध पूर्णिमा चंद्रग्रहण संयोग 2023 Budh Purnima Chandragrahan 2023

बुध पूर्णिमा 2023 Budh Purnima Puja Vidhi 2023

Budh Purnima Chandragrahan 2023 पंचांग के अनुसार वैसाख माह में आने वाली पूर्णिमा को बुध पूर्णिमा या वैसाखी पूर्णिमा भी कहते है. यह दिन भगवान बुध के जन्म दिवस के रुप में भी मनाया जाता है. पूर्णिमा के दिन भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी जी के पूजन के साथ ही गंगा स्नान का विशेष महत्व है ज्योतिष की माने तो इस साल बुध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है ऐसे में ये बुध पूर्णिमा बहुत ही प्रभावशाली रहेगी. आइये जानते है बुध पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रग्रहण का समय और इस संयोग में किये जाने वाले उपाय क्या है.

बुध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Budh Purnima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में बुध पूर्णिमा का व्रत 5 मई शुक्रवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 4 मई रात्रि 11:44 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 5 मई रात्रि 11:03 मिनट पर|
  4. चंद्रोदय का समय होगा – शाम 06:45 मिनट|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – सुबह 7:18 सुबह 8:58 मिनट तक|

चंद्रग्रहण समय व सूतक काल Chandra Grahan Date Time

  1. साल का पहला चन्द्रग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन लगेगा|
  2. भारतीय समय अनुसार चन्द्रग्रहण प्रारंभ होने का समय होगा – 5 मई की रात्रि 08:45 मिनट|
  3. चन्द्रग्रहण समाप्त होने का समय होगा – रात्रि 1:00 बजे|
  4. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा लेकिन यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा जिसका सूतक मान्य नहीं होगा |
  5. चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है ग्रहण का सूतक काल 5 मई की सुबह 11:45 मिनट पर प्रारम्भ हो जायेगा|
  6. चंद्रग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा|

बुध पूर्णिमा पूजा विधि Budh Purnima puja vidhi

वैसाख या बुध पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे. इसके बाद भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा करे अब उन्हें तिलक कर पुष्प, धूप-डीप, फल-फूल और खीर का नैवेद्य अर्पित कर भोग लगाएं। आज के दिन भगवन विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करे, सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करे. रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर दीपक जलाएं. बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधिवृक्ष या पीपल वृक्ष की जड़ों में दूध और इत्र डालकर वहां दीपक जलना शुभ होता है.

बुध पूर्णिमा उपाय Budh Purnima upay

  1. इस बार बुद्ध पूणिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इस दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के अलावा भगवान बुध और चंद्रदेव की भी पूजा करे.
  2. इस दिन चंद्रग्रहण के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करे इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.
  3. बुद्ध पूर्णिमा के दिन तिल और शहद का दान करना शुभ होता है.
  4. इस दिन जल में काले तिल मिलाकर पितरों के निमित्त अर्पित करने से घर में शांति बनी रहती है.
  5. बुध पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित कर ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करें.
  6. बुध पूर्णिमा के दिन सुबह स्‍नान के बाद घर के मुख्‍य द्वार पर हल्‍दी से दोनों ओर स्‍वास्तिक बनाएं इससे घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है.
error: