अक्षय आँवला नवमी कब है 2022 Akshay Amla Navami 2022 Date

अक्षय आँवला नवमी पूजा विधि Akshay Amla Navami Pooja Vidhi

Akshay Amla Navami 2022

Akshay Amla Navami 2022 पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है इसे आंवला नवमी भी कहते है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की भी पूजा होती है. इस दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के पेड़ में भगवान विष्ण का वास होता है. ऐसे में अक्षय नवमी पर इस पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है. आज हम आपको साल 2022 कार्तिक शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस व्रत के नियमो के बारे में बताएँगे.

अक्षय आँवला नवमी 2022 शुभ मुहूर्त Akshay Navami Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में अक्षय आँवला नवमी का व्रत 2 नवम्बर बुधवार को रखा जायेगा|
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ – 1 नवम्बर रात्रि 11:04 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त – 2 नवम्बर रात्रि 09:09 मिनट पर|
  4. अक्षय नवमी पूजा का पूर्वाह्न समय होगा – प्रातःकाल 06:34 मिनट से दोपहर 12:04 मिनट पर|

अक्षय आँवला नवमी पूजा विधि Akshay Amla Navami Puja Vidhi

अक्षय आमला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है इस दिन प्रात: काल स्नान के बाद पूरे विधि-विधान के साथ आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले आवलें के वृक्ष के नीचे साफ-सफाई कर ले अब वृक्ष पर जल व दूध चढ़ाकर सिंदूर, हल्दी-चावल व फल फूल अर्पित करें और दीपक जला ले. इसके बाद घर में बनाये प्रसाद का भोग लगाएं और फिर आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करें और पेड़ के तने में 8 बार कच्चा सूत या मौली लपेटें. अंत में पेड़ के नीचे बैठकर कुछ देर विष्णु जी का ध्यान करें और आवंला नवमी व्रत कथा पढ़े या सुने. आज के दिन आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोज करना शुभ होता है.

अक्षय नवमी का महत्व Akshay Amla Navami importance

Akshay Amla Navami 2022 शास्त्रों में आंवला, पीपल, वटवृक्ष, शमी, आम और कदम्ब के वृक्षों का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है कहते है की इन वृक्षों की पूजा करने से भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है. अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते है आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु स्वयं वास करते हैं ऐसे में इस दिन आवलें के वृक्ष की पूजा करने से भगवान् विष्णु की कृपा और कई यज्ञों के बराबर फल प्राप्त होता है.

 अक्षय नवमी नियम Akshay or Amla Navami niyam

  • कार्तिक का महीना स्नान-दान की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है इसीलिए अक्षय नवमी के दिन स्नान के बाद जरूरतमंद को सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए.
  • अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का नियम है इस दिन आवलें के पेड़ की पूजा कर पेड़ की जड़ में दूध मिले जल का अर्घ्य देने से मनोकामना पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  • अक्षय नवमी के दिन आवलें के वृक्ष के नीचे दीया जलाना चाहिए और वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधना चाहिए.
  • इस दिन आवलें के पेड़ के नीचे बैठकर ब्राह्मणो को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • अक्षय नवमी के दिन तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए.
error: