कार्तिक अमावस्या कब है 2024 Kartik Amavasya 2024 Date

कार्तिक अमावस्या अमावस्या उपाय Diwali Amavasya Upay 2024

Kartik Amavasya 2024 DateKartik Amavasya 2024 Date शास्त्रों में अमावस्या तिथि का खास महत्व है. पांचांग के अनुसार कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती है क्योकि इस दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी धरती पर आती है कार्तिक का पूरा महीना श्रीहरि और मां लक्ष्मी का प्रिय महीना है. इस माह और इस माह की अमावस्या को तीर्थ स्नान, दान, पितृ पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2024 में कार्तिक अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का समय, पूजा विधि, दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए|

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Kartik Amavasya 2024 Date

  1. साल 2024 में कार्तिक अमावस्या 1 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 31 अक्टूबर सायंकाल 03:52 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 01 नवम्बर सायंकाल 06:16 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – प्रातःकाल 11:37 मिनट से दोपहर 12:25 मिनट|
  5. स्नान दान का समय होगा – प्रातःकाल 04:29 मिनट से प्रातःकाल 05:18 मिनट|

दिवाली शुभ मुहूर्त 2024 Diwali Festival 2024 Date Time

  1. साल 2024 में दीपावली 1 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी|
  2. पूजा का शुभ मुहूर्त्त होगा – शाम 05:36 मिनट से रात्रि 06:16 मिनट |
  3. प्रदोष काल मुहूर्त्त होगा – शाम 05:36 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक |
  4. वृषभ काल मुहूर्त्त होगा – शाम 06:20 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक |

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

कार्तिक मास में गंगा स्नान का खास महत्व है इस दिन गंगाजल मिले जल से स्नान करे. कार्तिक अमावस्या के दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर गीता पाठ, अन्न दान और दीप दान करना चाहिए. इसके साथ ही विष्णुप्रिया तुलसी जी की पूजा करें, भगवान विष्णु जी की पूजा कर उन्हें तुलसी चढ़ाये, इससे धनागमन होता है. रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश जी का पूजन कर दीपदान करना चाहिए.

कार्तिक अमावस्या उपाय Kartik Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन तुलसी जी के पास दीप जलाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
  2. कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है इस दिन जरूरतमंद को भोजन कराने और दक्षिणा देने से अन्न-धन की कमी नहीं होती.
  3. कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान विष्णु का नाम जपते हुए आटे की 108 गोलियां बनाकर इन्हे मछलियों को खिलाने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है.
  4. कार्तिक अमावस्या यानि दिवाली की शाम घर के ईशान कोण में मौली के धागे से बनी बत्ती में घी और थोड़ी सी हल्दी डालकर दीप जलाने से आर्थिक दिक्कतें दूर होती है,
error: