वट सावित्री व्रत पूजा विधि Vat Savitri Vrat Puja Vidhi
वट सावित्री- हर वर्ष सभी सुहागन महिलाओ को वट सावित्री व्रत का इंतज़ार रहता है यह व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है इस व्रत के प्रभाव से महिलाओ को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन वट वृक्ष और सावित्री सत्यवान की पूजा करना शुभ होता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार 10 जून ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन जहाँ एक और वट सावित्री पूजा किया जायेगा वही इसी दिन शनि जयंती और साल का पहला सूर्यग्रहण भी लग रहा है यह सभी तिथियां बहुत खास होती है आज हम आपको साल 2021 वट सावित्री व्रत की सही तिथि, पूजा का मुहूर्त, संपूर्ण पूजा विधि और इस दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण के समय के बारे में बताएँगे.
वट सावित्री व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat 2021
- साल 2021 में वट सावित्री का व्रत 10 जून गुरुवार के दिन रखा जाएगा|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 09 जून दोपहर 01:57 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 जून शाम 04:22 मिनट पर|
वट सावित्री व्रत पूजा विधि Vat Savitri Vrat Puja Vidhi
वट सावित्री व्रत के दिन प्रातःकाल जल्दी उठे और नित्य कर्मो से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करे. अब व्रत का संकल्प लेकर पूजा की तैयारी करे इस दिन विशेषकर वट वृक्ष की पूजा की परंपरा है। पूजा के लिए एक बांस की टोकरी में सात तरह के अनाज रख ले अब एक दूसरी बांस की टोकरी में देवी सावित्री की प्रतिमा रखे. इसके बाद वट वृक्ष पर जल चढ़ा कर कुमकुम, फल-फूल, मौली, चने की दाल, सूत, अक्षत, धूप-दीप, रोली आदि से वट वृक्ष की पूजा करें। अब सूत के धागे को वट वृक्ष के पांच, सात या बारह चक्कर लगाते हुए लपेटकर बांध ले. हर परिक्रमा पर एक चना वृक्ष में चढ़ाती जाती हैं। इसके बाद वट वृक्ष के नीचे या घर पर व्रत कथा सुनें या पढ़े और अखंड सुहाग की कामना करें.
वट सावित्री व्रत का महत्व Importance of Vat Savitri Vrat
वट सावित्री व्रत सभी सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है. शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत की कथा सुनने मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-शांति, धनलक्ष्मी का वास होता है। वट वृक्ष में तीनो देवो का वास माना जाता है कहते है की वट वृक्ष में कई रोगो नाश करने की क्षमता होती है साथ ही इस व्रत के शुभ प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है .
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
सूर्यग्रहण का समय Solar Eclipse 2021
- साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून के दिन लगेगा.
- इस दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी होगा.
- भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 01:42 मिनट पर शुरू होगा
- ग्रहण की समाप्ति शाम 06:41 मिनट पर होगी।
- सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 05 घंटा 39 मिनट की होगी।
- सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के ठीक 12 घंटे पहले लग जाएगा।