नवरात्री देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Navratri Durga Puja Upay
Shardiya Navratri 2024 Dates पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को कलश या घट स्थापना के साथ प्रारंभ होता है और इसका समापन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी के दिन नवदुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा, हवन के साथ होता है. साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हो रहा है. कई बार तिथियों के उतार चढ़ाव के कारण नवरात्री कम या ज्यादा हो सकती है शास्त्रों में 9 दिनों की नवरात्रि शुभ मानी जाती है आइये जानते है इस बार साल 2024 में शारदीय नवरात्रि कितने दिनों की है, अष्टमी, नवमी, दशहरा संपूर्ण तिथियां, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और नवरात्री के कुछ खास उपाय क्या है|
शारदीय नवरात्रि कितने दिन की Shardiya Navratri 2024
इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रहा है और इसका समापन 12 अक्टूबर शनिवार को विजयादशी दशहरे और दुर्गा विसर्जन के साथ किया जायेगा| इस तरह इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों की होंगी. दसवें दिन विसर्जन और पारण के साथ माता को विदाई दी जाएगी. इस साल किसी भी तिथि का क्षय ना होने के कारण नवरात्रि 9 दिन की है जो की बहुत शुभ मना जाता है|
शारदीय नवरात्रि तिथियां Shardiya Navratri Dates 2024
- 3 अक्टूबर प्रतिपदा तिथि घटस्थापना, मां शैलपुत्री
- 4 अक्टूबर द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
- 5 अक्टूबर तृतीया मां चन्द्रघण्टा
- 6 अक्टूबर चतुर्थी मां कूष्माण्डा
- 7 अक्टूबर पंचमी मां स्कंदमाता
- 8 अक्टूबर षष्ठी मां कात्यायनी
- 9 अक्टूबर सप्तमी मां कालरात्रि
- 10 अक्टूबर अष्टमी महाष्टमी, मां महागौरी, कन्या पूजा
- 11 अक्टूबर नवमी महानवमी, मां सिद्धिदात्री,
- 12 अक्टूबर विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रही है|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
- घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से प्रातःकाल 07:22 मिनट|
- घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
नवरात्रि देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Shardiya Navratri Upay
- शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्रो की पूजा के दौरान लाल कपड़े में लौंग, इलायची, और सुपारी रखकर मां दुर्गा को अर्पित कर अगले दिन सुबह इसे तिजोरी में रखने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.
- नवरात्रि के पहले दिन घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है.
- नवरात्रि के दौरान देवी माँ को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए।
- नवरात्रि में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढाने से धनलाभ होता है.