सावन पूर्णिमा पूजा विधि Purnima Vidhi
सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Sawan Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में सावन पूर्णिमा का व्रत 8 अगस्त को और स्नान-दान 9 अगस्त को किया जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट |
- स्नान दान का समय – प्रातःकाल 04:22 मिनट से प्रातःकाल 05:04 मिनट
- चंद्रोदय समय – रात्रि 07:21 मिनट |
सावन पूर्णिमा पूजा विधि Sawana Purnima puja vidhi
पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान कर व्रत का संकल्प करना चाहिए. अब चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापति कर दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करें. इसके बाद कनकधारा स्तोत्र और विष्णु मंत्रों का जाप और आरती कर फल, खीर, मिठाई का भोग लगाएं. रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करे.
सावन पूर्णिमा उपाय Sawan Purnima upay
- सावन पूर्णिमा के दिन सुख, समृद्धि और शांति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं.
- सावन पूर्णिमा की शाम चंद्रमा को कच्चे दूध, चावल और गंगाजल मिलाकर अर्घ्य दें। इससे मानसिक शांति और समृद्धि मिलती है.
- इस दिन कमलगट्टे की माला से माँ लक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम: का जाप करना चाहिए.
- इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़कर दीपक जलाकर परिक्रमा करनी चाहिए.