सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Sawan Purnima Shubh Muhurat 2025
Sawan Purnima 2025 Date शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बेहद खास मानी जाती है यह तिथि भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव को समर्पित है. इस दिन इन सभी की पूजा से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि, पापों से मुक्ति और कुंडली में चंद्र की स्थति मजबूत होती है. सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाता है आइये जानते है साल 2025 में सावन पूर्णिमा कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले उपाय क्या है|
सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Sawan Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में सावन पूर्णिमा का व्रत 8 अगस्त को और स्नान-दान 9 अगस्त को किया जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट |
- स्नान दान का समय – 9 अगस्त प्रातःकाल 04:22 मिनट से प्रातःकाल 05:04 मिनट|
- अभिजीत मुहूर्त – 8 अगस्त दोपहर 12:06 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट|
- चंद्रोदय समय – 8 अगस्त रात्रि 06:37 मिनट |
सावन पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में या घर पर ही गंगाजल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराये. पूजास्थल में धूप-दीप जलाकर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और नैवेद्य अर्पित करे. सावन पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण व्रत कथा पढ़कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
सावन पूर्णिमा उपाय Sawan Purnima Upay
- सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आज के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर आदि से अभिषेक करे.
- श्रावण पूर्णिमा पर दक्षिणावर्ती शंख का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
- पूर्णिमा के दिन गंगा जी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण करना चाहिए.
- सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा कर पानी में कच्चा दूध और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें.
- इस दिन माता लक्ष्मी को कमलगट्टा और पीली कौड़ियां चढ़ाएं।