सर्वपितृ अमावस्या कब है 2024 Sarwpitra Amavasya 2024 Date

अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2024

Sarwpitra Amavasya 2024 DateSarwpitra Amavasya 2024 Date शास्त्रों के अनुसार सर्वपित्र अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का समापन होता है. यह तिथि पितरो के लिए बेहद खास मानी जाती है मान्यता है की इस दिन अतृप्त आत्माये तृप्त हो जाती है. इस दिन सभी प्रकार के ज्ञात अज्ञात पितरों का श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है इसलिए इसे पितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते है. आइये जानते है साल 2024 सर्वपितृ अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, और इस दिन क्या करे क्या न करे|

सर्वपितृ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Ashwin Amavasya 2024 Date

  1. साल 2024 में सर्वपितृ अमावस्या और अमावस्या तिथि का श्राद्ध 2 अक्टूबर बुधवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 1 अक्टूबर रात्रि 09:39 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर|
  4. कुतुप मूहूर्त होगा – प्रातःकाल 11:43 मिनट से दोपहर 12:31 मिनट तक|
  5. रौहिण मूहूर्त होगा – दोपहर 12:31 मिनट से दोपहर 01:19 मिनट|
  6. अपराह्न काल होगा – दोपहर 01:19 मिनट से सायंकाल 03:43 मिनट तक|
  7. श्राद्ध, पिंडदान मुहूर्त – प्रातःकाल 11:00 बजे से सायंकाल 03:30 मिनट|

सर्वपितृ अमावस्या क्या करे Amavasya Kya Kare

  1. सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरो की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण करना चाहिए.
  2. सर्वपित्र अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के नाम से सूर्य देव को जल अर्पित करना और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलना चाहिए.
  3. इस दिन घर में सात्विक भोजन बनाकर पहले भोजन कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करे.
  4. पितरो की विदाई के इस खास दिन पर ब्राह्मण भोग लगाकर दान करना शुभ होता है.

अमावस्या के दिन क्या न करे Amavasya Kya Na Kare

  1. सर्व पितृ अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इस दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  2. सर्व पितृ अमावस्या के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी मूछ नहीं बनवानी चाहिए|
  3. सर्व पितृ अमावस्या के दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए|
  4. इस दिन घर पर आए व्यक्ति, जीव जंतु, को भोजन पानी देना चाहिए|
  5. महालय या सर्वपित्र अमावस्या को मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
error: