होली शुभ योग 2025 Holi 2025 Rangwali Holi Date

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025

 Rangwali Holi DateRangwali Holi Date पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रंगो का पर्व होली मनाया जाता है साल 2025 में पंचांग मदभेद के कारण कुछ जगहों पर 14 मार्च को रंगवाली होली तो कुछ जगहों पर 15 मार्च को रंगवाली होली मनाने की बात कही जा रही है. इस साल होली पर भद्रा भी है आइये जानते है इस साल रंगवाली होली आखिर दो दिन क्यों मनाई जा रही है, होलिका दहन की तिथि व मुहूर्त, भद्रा का समय और होली के दिन बन रहे शुभ योग क्या है|

होलिका दहन मुहूर्त 2025 Holika Dahan Shubh Muhurat 2025

  1. होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में रात के समय किया जाता हैं|
  2. पंचांग में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह में 10:35 मिनट से प्रारंभ हो रही है और 14 मार्च को दोपहर 12:23 मिनट तक है. 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के साथ भद्रा सुबह 10:35 बजे से लगेगी, जो रात 11:26 बजे तक है. 14 मार्च को दोपहर बाद पूर्णिमा तिथि खत्म हो जा रही है, ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा.
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|

रंगवाली होली कब है Rangwali Holi Kab Hai 2025

शास्त्रों के अनुसार रंगवाली होली का त्योहार पूर्णिमा के अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाते हैं, इस बार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि 14 मार्च को दोपहर 12:23 मिनट से शुरु हो रही है और यह तिथि 15 मार्च को दोपहर 02:33 मिनट तक मान्य रहेगी. भगवान शिव की नगरी काशी यानि बनारस में होलिका दहन के अगले दिन सुबह में होली खेली जाती है. इस आधार पर इस साल बनारस में रंगवाली होली 14 मार्च को मनाई जाएगी. गृहस्थ जीवन में होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और रंगवाली होली उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा में मनाने का विधान है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर प्रतिपदा तिथि 15 मार्च को प्राप्त हो रही है, इस वज​ह से 15 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी.

होलिका दहन शुभ योग 2025 Holika Dahan Bhadra Time

साल 2025 में होली के दिन धृति योग और शूल योग रहेगा. धृति योग दोपहर 1.03 मिनट तक रहेगा. वहीं शूल रोग अगले दिन 14 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 1.23 मिनट तक रहेगा. धृति योग शुभ योग होता है. इस साल होलिका दहन पर त्रिग्रही योग बनने से इसका महत्व और अधिक रहेगा.

error: