परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त Parivartini Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2025
परिवर्तिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Parivartini Ekadashi Date time 2025
- साल 2025 में परिवर्तिनी एकादशी व्रत 3 सितम्बर बुधवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 3 सितम्बर प्रातःकाल 03:53 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 4 सितम्बर प्रातःकाल 04:21 मिनट |
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 06:40 मिनट से सायंकाल 07:03 मिनट
- पारण का समय – 4 सितंबर दोपहर 01:36 मिनट से सायंकाल 04:07 मिनट |
परिवर्तिनी एकादशी पूजा विधि Parivartini Ekadashi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार व्रत करने वाले जातक को सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजास्थल पर विष्णु प्रतिमा को धूप-दीप, फल-फूल, तिल, दूध, पंचामृत व तुलसी दल अर्पित करते हुए विष्णु मंत्र व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करे. अगले दिन पारण कर ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर व्रत सम्पन्न करना चाहिए.
परिवर्तिनी एकादशी व्रत के उपाय Parivartini Ekadashi Upay
- शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए इससे धन, स्वास्थ्य और कर्ज से मुक्ति मिलती है.
- परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक कर पीली मिठाई का भोग लगाने से आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.
- आज के दिन पूजा में “ॐ नमो नारायणाय नमः” या “ॐ विष्णवे नमः” मंत्रों का जाप करना शुभ होता है.
- एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है।