परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त Parivartini Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2024
परिवर्तिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2024 Parivartini Ekadashi Date time 2024
- साल 2024 में परिवर्तिनी एकादशी व्रत 14 सितम्बर शनिवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 13 सितम्बर रात्रि 10:30 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 14 सितम्बर रात्रि 08:41 मिनट |
- पूजा का मुहूर्त – प्रातःकाल 07:38 मिनट से 09:11 मिनट|
- पारण का समय – 15 सितंबर प्रातःकाल 06:06 मिनट से प्रातःकाल 08:34 मिनट |
- द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय 15 सितंबर सायंकाल 06:12 मिनट|
परिवर्तिनी एकादशी पूजा विधि Parivartini Ekadashi Puja Vidhi
एकादशी व्रत की सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजास्थल पर विष्णु प्रतिमा को धूप-दीप, फल-फूल, तिल, दूध, पंचामृत व तुलसी दल अर्पित करें और फिर विष्णु मंत्र व विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें. इसके बाद व्रत कथा पढ़ आरती करे. पारण मुहूर्त में व्रत का पारण कर ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर व्रत सम्पन्न करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
परिवर्तिनी एकादशी व्रत के उपाय Parivartini Ekadashi Upay
- शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त है.
- एकादशी की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है.
- परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक कर पीली मिठाई का भोग लगाने से आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.