नवरात्रि पारण कब करे 2024 Navratri Paran Kab Kare 2024
शारदीय नवरात्री नवमी शुभ मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रो की दुर्गा महानवमी 11 अक्टूबर को होगी|
- नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 11 अक्तूबर दोपहर 12:08 मिनट पर|
- नवमी तिथि समाप्त होगी – 12 अक्टूबर प्रातःकाल 10:58 मिनट पर|
- नवरात्री व्रत का पारण – 12 अक्तूबर को किया जायेगा
- इसी दिन विजयादशमी दशहरा भी मनाया जायेगा|
शारदीय नवरात्रि 2024 व्रत पारण Navratri Paran 2024
इस साल 2024 में शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण 12 अक्टूबर को किया जाएगा. 12 अक्टूबर के दिन नवमी तिथि सुबह 10:58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी का पारण कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का व्रत प्रतिपदा से नवमी तक करना ही सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए व्रत को पूर्ण नवमी तक करना चाहिए, दशमी को व्रत खोलना चाहिए. हालांकि कुछ लोग अष्टमी पूजने के बाद व्रत का पारण करते हैं, वहीं कुछ लोग नवमी के दिन पारण कर लेते हैं।
अष्टमी नवमी कन्या पूजन मुहूर्त Shardiya Navratri Kanya pujan 2024
- शास्त्रों के अनुसार 2024 में अष्टमी नवमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
- इस दिन कन्या पूजन प्रातःकाल 09:14 मिनट से प्रातःकाल 10:41 मिनट तक किया जायेगा|
- 11 अक्टूबर की दोपहर से नवमी प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 मिनट तक रहेगी |
- ऐसे में 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 मिनट तक नवमी का कन्या पूजा किया जायेगा।