नवरात्रि पारण कब करे 2025 Navratri Paran Kab Kare 2025
नवरात्री नवमी, रामनवमी कब है 2025 Chaitra Navratri Navami Muhurat 2025
- इस बार दुर्गा नवमी 6 अप्रैल को होगी|
- नवमी तिथि प्रारम्भ – 5 अप्रैल रात्रि 07:26 मिनट|
- नवमी तिथि समाप्त – 6 अप्रैल रात्रि 07:22 मिनट|
- साल 2025 में रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जायेगा|
- राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – प्रातःकाल 11:08 मिनट से दोपहर 01:39 मिनट|
दुर्गा अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त 2025 Ashtami Navmi Kanya Pujan Muhurat
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04: 35 मिनट से 05:21 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:59 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक
दुर्गा नवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2025 Ashtami Navmi Kanya Pujan Muhurat
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:34 मिनट से 05:20 मिनट
- अभिजित मुहूर्त- प्रातःकाल 11:58 से लेकर दोपहर 12:49 मिनट
- मध्याह्न मुहूर्त – प्रातःकाल 11:08 मिनट से दोपहर 01:39 मिनट
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 06:41 मिनट से रात्रि 07:03 मिनट
नवरात्री पारण कब करे Navratri Paaran
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण नवमी तिथि के समापन और दशमी तिथि के प्रारंभ में करना शुभ माना गया है। बहुत सी जगहों पर अष्टमी के बाद पारण किया जाता है वही कुछ जगहों पर नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन और हवन के बाद व्रत का पारण किया जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार व्रत का पारण दशमी तिथि में करना शुभ होता है, इस साल चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण और कलस विसर्जन 7 अप्रैल सोमवार को किया जायेगा|