चैत्र नवरात्रि अष्टमी नवमी दशमी कब है 2023 | Navratri Durga Ashtami Date 2023

रामनवमी शुभ मुहूर्त Navratri Durga Puja 2023

Navratri Durga Ashtami Date 2023 शास्त्रों में नवरात्रि का विशेष महत्व है नवरात्रि दुर्गा माँ की आराधना का ऐसा पर्व है जो 10 दिनों तक चलता है जिसमे नौ दिन देवी दुर्गा के नौ भिन्न-भिन्न रूपों का पूजन और दसवें दिन नवरात्रि का पारण किया जाता है चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जाता है। इस बार किसी भी तिथि का क्षय न होने के कारण नवरात्रि पूरे 9 दिन की है. नवरात्रि में अष्टमी नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. आइये जानते है चैत्र नवरात्र 2023 दुर्गा अष्टमी व राम नवमी तिथियां, नवरात्रि पारण की सही तिथि और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त क्या है|

दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त 2023 Durga Ashtami Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में चैत्र नवरात्रि की दुर्गा महाष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी|
  2. चैत्र नवरात्रि की दशमी तिथि व पारण 31 मार्च को किया जायेगा|
  3. अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28, मार्च रात्रि 07:02 मिनट पर|
  4. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर|
  5. इस दिन शोभन योग और रवि योग का संयोग रहेगा|
  6. शोभन योग 28 मार्च, रात 11.36 – 29 मार्च, प्रात: काल 12.13 मिनट|
  7. रवि योग 29 मार्च, रात 08.07 – 30 मार्च, सुबह 06.14 मिनट|

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2023 Ram Navami Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में चैत्र नवरात्रो की महा नवमी या रामनवमी का पर्व 30 मार्च गुरुवार को मनाया जायेगा|
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 29, मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त होगी – 30, मार्च रात्रि 11:30 मिनट पर|
  4. राम नवमी मध्याह्न पूजा मुहूर्त होगा – दोपहर 11:11 मिनट से दोपहर 01:40 मिनट|
  5. महानवमी के दिन 4 शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा|

कन्या पूजन शुभ मुहूर्त Chaitra Navratri Kanya pujan 2023

नवरात्रो में कन्या पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजा का विधान है. कन्या पूजन में 02 से 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करने की मान्यता है दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजा से व्यक्ति की हर मनकामना पूरी होकर उसे माँ का आशीर्वाद मिलता है. शास्त्रों के अनुसार साल 2023 में इस बार भी इन दोनों दिन कन्या पूजन किया जायेगा| इस साल कन्या पूजा 29 मार्च और 30 मार्च को होगी. इसके बाद 31 मार्च दशमी तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जायेगा.

नवरात्रि पारण विधि Navratri Paran

शास्त्रों केअनुसार नवरात्रि पारण के लिए सबसे उत्तम तिथि नवमी तिथि की समाप्ति और दशमी तिथि के आरंभ माना गया है लेकिन आप अपने यहाँ की मान्यताओं के अनुसार पारण कर सकते है. अष्टमी, नवमी या दशमी आप जिस दिन पारण करे सबसे पहले माँ दुर्गा की पूजा करउन्हें भोग लगाए और फिर हवन करे. हवन के बाद कन्या पूजन कर कन्याओ को भोग लगाने के बाद ही प्रतिमा का विसर्जन करना चाहिए.

error: