चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि शुभ मुहूर्त 2023 Navratri 2023 Durga Ashtami

चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी पूजा विधि Chaitra Navratri Puja Vidhi

Navratri 2023 Durga AshtamiNavratri 2023 Durga Ashtami शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी का पूजन, हवन और कन्या पूजन का विधान है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी विशेष मानी जाती है। इन्हे महाष्टमी और महानवमी भी कहते है. महागौरी मां दुर्गा का आठवां स्वरूप और आठवीं शक्ति है। इस दिन कन्या पूजन और हवन करने से माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइये जानते है साल 2023 चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, माँ के स्वरुप, प्रिय रंग, फूल, भोग, मंत्र और इस दिन किये जाने वाले एक खास उपाय क्या है|

नवरात्रि अष्टमी शुभ मुहूर्त 2023 Navratri Ashtami Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि और दुर्गा अष्टमी व्रत 29 मार्च को रखा जायेगा|
  2. अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28, मार्च रात्रि 07:02 मिनट पर|
  3. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर|
  4. शोभन योग 28 मार्च, रात 11.36 – 29 मार्च, प्रात: काल 12.13 मिनट|
  5. रवि योग 29 मार्च, रात 08.07 – 30 मार्च, सुबह 06.14 मिनट|
  6. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 04:42 मिनट से 05:29 मिनट तक|

 

माता महागौरी स्वरुप Devi Mahagauri Swaroop

पौराणिक कथाओ के अनुसार माता महागौरी का स्वरुप शांति एवं करुणा से पूर्ण है। देवी दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी को सौम्य देवी के रूप में भी पूजा जाता है। इनका वाहन वृषभ होने के कारण इन्हे वृषारूढ़ा भी कहा गया है माँ की चार भुजाएं है। मां के एक हाथ में त्रिशूल, एक में डमरू, तीसरा अक्षय मुद्रा और चौथे में वर मुद्रा में हैं। माँ के रूप की पूजा से जातक को मनोवांछित फलो की प्राप्ति होती है.

नवरात्रि अष्टमी पूजा विधि Chaitra Navratri Ashtami Puja Vidhi

देवी माँ के आठवें स्वरुप माता महागौरी की पूजा के लिए अष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नानादि के बाद उनके प्रिय मोरपंखी हरा या लाल गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करे. पूजा स्थल को स्वच्छ कर प्रथम पूज्य गणेश जी का आह्वाहन व पूजन करे फिर माता महागौरी व अन्य सभी देवी देवताओ का आह्वाहन कर उनकी पूजा करे. पूजास्थल पर धूप दीप जलाकर मां को रोली, अक्षत, फल, फूल, श्रृंगार का सामान और नैवेद्य अर्पित करें। आज के दिन माता महागौरी को नारियल का भोग लगाए साथ ही उनके मंत्र ॐ देवी महागौर्यै नमः॥ का जाप करें। अब व्रत कथा का पाठ व आरती करे. नवरात्रो की अष्टमी के दिन हवन और कन्या पूजन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करे.

माता महागौरी प्रिय रंग, भोग व फूल Navratri Ashtami Priya Cheeje

शास्त्रों के अनुसार माँ के आठवें रूप माता महागौरी का प्रिय रंग मोरपंखी हरा, लाल व गुलाबी है आज के दिन माँ को भोग में नारियल, हलवा, पूरी खीर बेहद प्रिय है और माँ को अष्टमी के दिन मोगरे के फूल चढाने से वे जल्दी प्रसन्न होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नवरात्री अष्टमी तिथि के उपाय Navratri Ashtami Upay

  1. नवरात्रो की अष्टमी तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है इस दिन माता महागौरी को प्रसन्न करने के लिए मां दुर्गा को लौंग और लाल गुलाब के फूलो की माला अर्पित करनी चाहिए।
  2. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां अंबे को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
  3. महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें लाल रंग की चुनरी भेंट करना शुभ होता है.
  4. चैत्र नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाने से रोग-दोष का नाश होता है।
error: