मकर संक्रांति कब है 2024 Makar Sankranti Date Time 2024

मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Kab Hai 2024

 Makar Sankranti Date Time 2024Makar Sankranti Date Time 2024 मकर संक्रांति सभी प्रमुख पर्वो में से एक है. इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करते है. सूर्य का राशि परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता हैं। ज्योतिष अनुसार जिस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है उसी दिन मकर संक्रांति होती है इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। इसीलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. आइये जानते है साल 2024 में मकर संक्रांति या उत्तरायण की सही तारीख क्या है, महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे|

मकर संक्रांति 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2024

  1. साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: काल 02:54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 मिनट तक|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है. मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले उठकर तिल मिले जल से स्नान करे और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है.

मकर संक्रांति क्या करे Makar Sankranti 2024

  1. ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना करने का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए। सुबह स्नान और पूजा पाठ के बाद जल में कुककुम और काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
  2. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना चाहिए.
  3. मकर संक्रांति पर तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ होता है.
  4. इस दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
  5. मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद कंबल और घी का दान जरूर करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

मकर संक्रांति क्या न करे Makar Sankranti 2024

  1. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए. इस दिन प्याज या लहसुन नहीं खाना चाहिए.
  2. इस दिन घर पर आये जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए.
  3. संक्रांति के दिन बिना स्नान और पूजा पाठ के भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए.
  4. मकर संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचना चाहिए. आज का भोजन सूर्यास्त से पहले कर लेना शुभ होता है|
error: